Search KhabarFast

Press ESC to close

शादी के बाद विजय-रश्मिका नई फिल्म में फिर दिखेगी केमिस्ट्री, जानें किस भूमिका में आएंगे नजर

शादी के बाद विजय-रश्मिका नई फिल्म में फिर दिखेगी केमिस्ट्री, जानें किस भूमिका में आएंगे नजर

Vijay-Rashmika News Film: दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा  और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर में पारिवारिक सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली। दोनों की प्रेम कहानी साल 2018 में फिल्म गीता गोविन्दम के सेट पर शुरू हुई थी। करीब आठ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब उन्होंने अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है। शादी तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुई। 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा।

क्या है फिल्म का नाम?

शादी के बाद ये जोड़ी अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। उनकी नई फिल्म का नाम रणबाली है। 26 जनवरी को विजय ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की पहली झलक शेयर करते हुए इसकी आधिकारिक घोषणा की। ये फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन ने किया है।

ऐतिहासिक घटनाओं से प्रेरित है फिल्म

फिल्म रणबाली 19वीं सदी के भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित है। कहानी 1854 से 1878 के बीच घटी ऐतिहासिक घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म में ब्रिटिश शासन के दौरान हुए एक बड़े नरसंहार को दिखाया जाएगा, जिसे बेहद क्रूर बताया गया है। टीजर में दावा किया गया है कि उस दौर में देश से भारी संपत्ति लूटी गई और लाखों लोगों की जान गई।

किस भूमिका में दिखेंगे दोनों?

इस फिल्म में विजय देवरकोंडा स्वतंत्रता सेनानी रणबाली का किरदार निभाएंगे, जबकि रश्मिका मंदाना जयम्मा के रोल में नजर आएंगी। फिल्म में अर्नोल्ड वॉसलू मुख्य खलनायक सर थियोडोर हेक्टर की भूमिका में दिखेंगे। ‘रणबाली’ का निर्माण नवीन यरनेनी और वाई रविशंकर ने माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले किया है, जबकि टी-सीरीज इसे प्रस्तुत कर रही है। फिल्म का संगीत अजय-अतुल ने तैयार किया है। इससे पहले विजय और रश्मिका ‘डियर कॉमरेड’ और ‘गीता गोविंदम’ में साथ काम कर चुके हैं। अब शादी के बाद उनकी यह पहली फिल्म दर्शकों के बीच खास उत्सुकता पैदा कर रही है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

TMKOC की दयाबेन पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता ने हमेशा के लिए छोड़ा साथ; कई बड़े सितारों संग किया था काम

Disha Vakani Father Passes Away: लोकप्रिय टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'दयाबेन' का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी के पिता और दिग्गज अभिनेता-थिएटर आर्टिस्ट भीम वकानी का आज निधन हो गया।

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल कर सकते हैं शादी! फैंस के बीच मची हलचल

भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं। इसकी वजह उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक वायरल वीडियो है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

'ये गुंडागर्दी...' रजत दलाल संग विवाद पर प्रिंस नरूला ने किया खुलासा, बताई झगड़े की पूरी कहानी

Prince Narula-Rajat Dalal Controversy: टीवी के रियलिटी शो 'द 50' में रजत दलाल के साथ हुई जोरदार झड़प पर प्रिंस नरूला ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। प्रिंस ने इस विवाद को गुंडागर्दी करार देते हुए अपनी तरफ से पूरी कहानी सामने रखी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast