Search KhabarFast

Press ESC to close

5 वें वनडे में टीम इंडिया ने कर दी ये बड़ी गलती, ICC ने नहीं बख्शा, लगा दिया इतना जुर्माना

5 वें वनडे में टीम इंडिया ने कर दी ये बड़ी गलती, ICC ने नहीं बख्शा, लगा दिया इतना जुर्माना

Team India Fined 35 Percent of Match Fee: भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी वनडे में धीमी ओवर गति के चलते भारी नुकसान उठाना पड़ा है। 15 नवंबर को माउंट मोनगानुई में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया निर्धारित समय से 7 ओवर पीछे रह गई थी। इसी वजह से ICC के एलीट पैनल के मैच रेफरी रंजन मदुगले ने पूरी टीम पर मैच फीस का 35 प्रतिशत जुर्माना लगा दिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी गलती मान ली, इसलिए इस मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

टीम इंडिया की स्लो ओवर रेट की शिकायत

मैदानी अंपायर पॉल रीफेल और वेन नाइट्स के साथ-साथ थर्ड अंपायर कुमार धर्मसेना और फोर्थ अंपायर क्रिस ब्राउन ने टीम इंडिया की स्लो ओवर रेट की शिकायत की थी। ICC के नियम 2.22 के तहत हर एक ओवर कम फेंकने पर 5 प्रतिशत जुर्माना लगता है, जिसकी अधिकतम सीमा 50 प्रतिशत तक है। जुर्माने के बावजूद टीम इंडिया ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज अपने नाम कर ली। पांचवें वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत शुरुआत में लड़खड़ा गया था, लेकिन ईशान किशन और अक्षर पटेल ने 46-46 रन की पारी खेलकर टीम को 209 रन तक पहुंचाया।

Also read: सलामी जोड़ी ने किया कमाल!, राहुल-जायसवाल बने WTC इतिहास की छठी ओपनिंग जोड़ी, रचा अनोखा रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने फिर से बाजी मारकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया

इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने कमाल दिखाया और न्यूजीलैंड को 187 रन पर ही ऑलआउट कर दिया। भारत ने यह मुकाबला 22 रन से जीतकर सीरीज 3-1 से अपने नाम की।पूरी सीरीज की बात करें तो टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही थी। पहले वनडे में भारत ने DLS के तहत 5 विकेट से जीत दर्ज की, जबकि दूसरे वनडे में 4 रन से बाजी मारी। तीसरा मुकाबला बारिश की वजह से बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया। चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने 244 रन की बड़ी जीत के साथ वापसी की, लेकिन पांचवें और निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने फिर से बाजी मारकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND vs NZ: 70 रन पर आधी टीम आउट, फिर निकोल्स-फिलिप्स ने पलटा पूरा मैच, भारत के सामने 369 रन की चुनौती

India vs New Zealand Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में कीवी टीम ने शानदार वापसी करते हुए पहली पारी में 368 रन बना दिए। न्यूजीलैंड की इस मजबूत स्थिति के पीछे हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स की शतकीय पारियां रहीं। दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 216 रनों की अहम साझेदारी कर भारतीय गेंदबाजों की शुरुआती मेहनत पर पानी फेर दिया। भारत ने एक समय न्यूजीलैंड के 5 विकेट महज 70 रन पर गिरा दिए थे, लेकिन इसके बाद कीवी बल्लेबाजों ने पारी को संभाल लिया। जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी शुरू कर दी है।

सलामी जोड़ी ने किया कमाल!, राहुल-जायसवाल बने WTC इतिहास की छठी ओपनिंग जोड़ी, रचा अनोखा रिकॉर्ड

KL Rahul Yashasvi Jaiswal Opening Pair: वेलिंग्टन में चल रहे न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया को शानदार शुरुआत मिली है। ओपनर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहली पारी में शतकीय साझेदारी करके टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।लेकिन इस साझेदारी की असली खासियत सिर्फ शतक नहीं थी। इस पारी के दौरान दोनों ने मिलकर एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में बहुत कम जोड़ियों के नाम है।जायसवाल और राहुल की जोड़ी अब WTC में 1000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाली सिर्फ छठी ओपनिंग जोड़ी बन गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast