Search KhabarFast

Press ESC to close

Fuel Crisis: अब इस देश में गहराया तेल संकट, 9 में से 1 पेट्रोल पंप पर ईंधन की कमी

Fuel Crisis: अब इस देश में गहराया तेल संकट, 9 में से 1 पेट्रोल पंप पर ईंधन की कमी

Fuel Crisis: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और तेल की सप्लाई में आ रही रुकावट का असर अब यूरोप में भी दिखाई देने लगा है। फ्रांस में ईंधन संकट बढ़ता जा रहा है। देश में डीजल की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है और कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की कमी की स्थिति बनी हुई है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस में डीजल की औसत कीमत 2.39 यूरो प्रति लीटर तक पहुंच गई है।

11 फीसदी पेट्रोल पंप पर सप्लाई की दिक्कत

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, फ्रांस में करीब 11 फीसदी पेट्रोल पंप कम से कम एक प्रकार के पेट्रोल या डीजल की पर्याप्त सप्लाई बनाए रखने में परेशानी का सामना कर रहे हैं। यानी करीब हर नौ में से एक पेट्रोल पंप पर किसी न किसी ईंधन की कमी बताई जा रही है। हालांकि, यह आंकड़ा सभी तरह की कमी को पूरी तरह नहीं दिखाता। अगर किसी स्टेशन पर एक ग्रेड का पेट्रोल खत्म हो गया है, लेकिन दूसरे ग्रेड का पेट्रोल उपलब्ध है, तो उसे आधिकारिक तौर पर पूरी तरह ईंधन संकट वाला स्टेशन नहीं माना जाता।

कई इलाकों में स्थिति ज्यादा गंभीर

क्षेत्रीय स्तर पर भी ईंधन की कमी अलग-अलग दिखाई दे रही है। ग्रैंड एस्ट में करीब 16 फीसदी स्टेशन प्रभावित बताए गए हैं। सेंटर-वाल डे लोइरे और ओक्सिटानी में यह आंकड़ा करीब 14 फीसदी, जबकि पेस डे ला लोइरे में करीब 13 फीसदी है। ईंधन की सप्लाई प्रभावित होने के कारण कई पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की भीड़ बढ़ गई है। इसका असर कीमतों पर भी पड़ा है।

डीजल के दाम ने बनाया रिकॉर्ड

फ्रांस में डीजल की औसत कीमत 2.39 यूरो प्रति लीटर से ऊपर पहुंच गई है। 700 से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर प्रीमियम डीजल की कीमत 2.50 यूरो प्रति लीटर से अधिक बताई जा रही है। कुछ जगहों पर यह 2.70 यूरो तक पहुंच गया है।

मैक्रॉन ने G7 की बैठक बुलाई

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने ऊर्जा संकट पर G7 देशों के साथ बैठक बुलाने की योजना की घोषणा की है। इसमें रणनीतिक तेल भंडार जारी करने और ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित करने जैसे विकल्पों पर चर्चा हो सकती है। फ्रांस पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रणनीतिक तेल भंडार के इस्तेमाल की पहल कर चुका है। G7 और IEA ने मार्च में वैश्विक तेल बाजार में सप्लाई संकट से निपटने के लिए 40 करोड़ बैरल तक रणनीतिक भंडार जारी करने का फैसला किया था। मौजूदा संकट के बीच फ्रांसीसी सरकार ने ईंधन की कीमतों से प्रभावित क्षेत्रों के लिए सहायता उपायों को साल के अंत तक बढ़ाने का भी फैसला किया है।

Also read: श्रीलंकाई सांसद ने अपने राष्ट्रपति के सामने रखी मांग, कहा-पीएम मोदी से कहिए सऊदी में नागरिक को बचा लें

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Pakistan Air Strike: अफगानिस्तान के कई इलाकों में पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों का हमला, 3 की मौत

Pakistan Air Strike: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई इलाकों में एयर स्ट्राइक की। रिपोर्टों के मुताबिक, पाकिस्तान के हवाई हमले तीन लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। इन घटनाओं के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हमलों से प्रभावित इलाकों में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

कुनार-पक्तिका हमलों पर अफगानिस्तान का पारा हाई, पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने की खाई कसम

Afghanistan on Pakistan Air Strikes: अफगानिस्तान ने सोमवार को कुनार और पक्तिका प्रांतों में पाकिस्तानी हवाई हमलों का 'उचित जवाब' देने की चेतावनी दी है। सरकारी प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तानी सेना पर नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाने का आरोप लगाया और इन हमलों को अफगानिस्तान के खिलाफ अपराधों को दोहराने का आरोप भी लगाया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast