Uttrakhand News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के सरकारी नौकरी को लेकर किए गए बड़े ऐलान पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पलटवार किया है। गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो जिन परिवारों में किसी सदस्य के पास सरकारी नौकरी नहीं है, उस परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री धामी ने इस पर कांग्रेस के 60 साल के शासन का हवाला देते हुए सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस के लंबे शासन में रोजगार के हालात देख चुकी है। उत्तराखंड में कांग्रेस की 10 साल की सरकार के दौरान भर्ती घोटाले हुए और नकल माफिया हावी रहे। धामी ने कहा कि जनता कांग्रेस के झूठ और मीठी बातों को अच्छी तरह समझती है। उत्तराखंड की जनता ने राजनीतिक मिथक तोड़ने का काम किया है और अब डबल इंजन की सरकार को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग के लिए काम किया है और आगामी चुनाव में भी जनता उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार बनाएगी।
Also read: Uttrakhand News:लोकभवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन, राज्यपाल को बांधा गया रक्षासूत्र