Search KhabarFast

Press ESC to close

उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 2 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट; CM धामी ने दी चेतावनी

उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 2 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट; CM धामी ने दी चेतावनी

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है, मौसम विज्ञान केंद्र ने 29 अगस्त से 2 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम के अलर्ट को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार मौसम और बारिश की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लगातार हो बारिश को लेकर सीएम धामी का कहना है की यह समय उत्तराखंड के लिए संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण है। सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आपदा प्रबंधन समेत सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुद भी हालात की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्लेशियर और ग्लेशियल झीलों से जुड़े संभावित खतरों पर भी काम किया जा रहा है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण मौसम संबंधी घटनाएं बढ़ रही हैं। पड़ोसी देश नेपाल में हाल ही में हुई आपदा का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे बेहद दुखद घटना बताया। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर...61 दिनों में 250 मौतें कंफर्म; 64 सड़कों पर आवाजाही बंद; 1,184 करोड़ रुपये के नुकसान तले दबा राज्य

Himachal Pradesh Monsoon: हिमाचल प्रदेश में मानसून ने भंयकर तबाही मचाई है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में मानसून से होने वाली मौतों की संख्या 61 दिनों में बढ़कर 250 हो गई है। भारी बारिश के कारण पहाड़ी राज्य भर में सड़क संपर्क और बिजली एवं जल आपूर्ति बाधित है।

उत्तराखंड में ग्लेशियर झीलों पर रहेगी रियल टाइम निगरानी, आपदा मंत्री ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश

उत्तराखण्ड में स्थित ग्लेशियर झीलों से संभावित खतरे को देखते हुए आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने ग्लेशियर झीलों की निगरानी एवं जोखिम न्यूनीकरण के लिए विश्वभर में उपलब्ध अत्याधुनिक तकनीक को अपनाने के निर्देश दिए हैं।

Uttarakhand News: ऋषिकेश के सुनियोजित विकास की तैयारी तेज, जल्द अंतिम रूप लेगी महायोजना

देहरादून में धार्मिक और पर्यटन नगरी ऋषिकेश के सुनियोजित और सर्वांगीण विकास को लेकर धामी सरकार ने कवायद तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आवास विभाग ने ऋषिकेश महायोजना को जल्द अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज करते हुए इससे जुड़े लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast