Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: गोदियाल के सरकारी नौकरी वाले ऐलान पर धामी का पलटवार, कांग्रेस के 60 साल के शासन का दिया हवाला; बोले - जनता झूठ...

Uttarakhand News: गोदियाल के सरकारी नौकरी वाले ऐलान पर धामी का पलटवार, कांग्रेस के 60 साल के शासन का दिया हवाला; बोले - जनता झूठ...

CM Dhami: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के सरकारी नौकरी को लेकर किए गए बड़े ऐलान पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पलटवार किया है। गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो जिन परिवारों में किसी सदस्य के पास सरकारी नौकरी नहीं है, उस परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी। मुख्यमंत्री धामी ने इस पर कांग्रेस के 60 साल के शासन का हवाला देते हुए सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस के लंबे शासन में रोजगार के हालात देख चुकी है। उत्तराखंड में कांग्रेस की 10 साल की सरकार के दौरान भर्ती घोटाले हुए और नकल माफिया हावी रहे। धामी ने कहा कि जनता कांग्रेस के झूठ और मीठी बातों को अच्छी तरह समझती है। उत्तराखंड की जनता ने राजनीतिक मिथक तोड़ने का काम किया है और अब डबल इंजन की सरकार को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग के लिए काम किया है और आगामी चुनाव में भी जनता उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार बनाएगी। 

Also read: Uttrakhand News: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- जनता झूठ और मीठी बातों को अच्छी तरह समझती

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर...61 दिनों में 250 मौतें कंफर्म; 64 सड़कों पर आवाजाही बंद; 1,184 करोड़ रुपये के नुकसान तले दबा राज्य

Himachal Pradesh Monsoon: हिमाचल प्रदेश में मानसून ने भंयकर तबाही मचाई है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में मानसून से होने वाली मौतों की संख्या 61 दिनों में बढ़कर 250 हो गई है। भारी बारिश के कारण पहाड़ी राज्य भर में सड़क संपर्क और बिजली एवं जल आपूर्ति बाधित है।

उत्तराखंड में ग्लेशियर झीलों पर रहेगी रियल टाइम निगरानी, आपदा मंत्री ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश

उत्तराखण्ड में स्थित ग्लेशियर झीलों से संभावित खतरे को देखते हुए आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने ग्लेशियर झीलों की निगरानी एवं जोखिम न्यूनीकरण के लिए विश्वभर में उपलब्ध अत्याधुनिक तकनीक को अपनाने के निर्देश दिए हैं।

Uttarakhand News: ऋषिकेश के सुनियोजित विकास की तैयारी तेज, जल्द अंतिम रूप लेगी महायोजना

देहरादून में धार्मिक और पर्यटन नगरी ऋषिकेश के सुनियोजित और सर्वांगीण विकास को लेकर धामी सरकार ने कवायद तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आवास विभाग ने ऋषिकेश महायोजना को जल्द अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज करते हुए इससे जुड़े लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast