Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News:आदि कैलाश से पूरे देश में गूंजेगा ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ का संदेश, 23 राज्यों के 1,100 धावक बनेंगे ब्रांड एम्बेसडर

Uttrakhand News:आदि कैलाश से पूरे देश में गूंजेगा ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ का संदेश, 23 राज्यों के 1,100 धावक बनेंगे ब्रांड एम्बेसडर

Uttrakhand News:आदि कैलाश की पावन धरती से युवाओं को नशे से दूर रहने और फिटनेस अपनाने का संदेश पूरे देश में पहुंचाने की पहल की गई है। सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी ने आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 के माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ का संकल्प दोहराते हुए कहा कि इस अभियान को देशभर के युवाओं तक पहुंचाया जाएगा। आयोजन में 23 राज्यों के लगभग 1,100 धावकों ने प्रतिभाग कर नशामुक्त भारत का संदेश दिया।

ललित जोशी ने कहा कि इस दौड़ में शामिल धावकों को नशा मुक्त युवा अभियान के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में जोड़ने की योजना है। इसके माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों में युवाओं को नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना और उन्हें फिटनेस के प्रति जागरूक करना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

माइनस 7 डिग्री तापमान में 70 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण दौड़

आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 का आयोजन करीब 4,500 मीटर की ऊंचाई पर माइनस 7 डिग्री तापमान में किया गया। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आयोजित इस अल्ट्रा मैराथन की दूरी इस बार 60 किलोमीटर से बढ़ाकर 70 किलोमीटर कर दी गई। दौड़ छियालेख से होते हुए गुंजी तक पहुंची। उत्तराखंड के पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने मैराथन और अल्ट्रा मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

युवाओं को नशे से दूर रखना प्राथमिकता

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। यदि युवाओं को नशे से दूर रखकर खेल, फिटनेस और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाए, तो यह विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि सजग इंडिया का लक्ष्य नशामुक्ति के संदेश को देश के हर राज्य और युवा वर्ग तक पहुंचाना है, ताकि स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, धारचूला के उपजिलाधिकारी आशीष जोशी, ओहो रेडियो के संस्थापक आरजे काव्य और आईटीबीपी कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से प्रतिभागियों ने फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।  

 

Also read: Uttarakhand News: भीमताल में निर्माणाधीन साइट पर हादसा, महिला समेत 2 मजदूरों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

लखनऊ कोर्ट परिसर के बाहर अवैध चेंबर्स पर बुलडोजर एक्शन, सड़क पर लेटे अधिवक्ता; कई थानों की फोर्स तैनात

Uttar Pradesh News: राजधानी लखनऊ में कोर्ट परिसर के बाहर बने कथित अवैध चेंबर्स को हटाने की कार्रवाई के दौरान तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। बुलडोजर

Uttarakhand News: पिथौरागढ़ में CM धामी का बड़ा ऐलान, ₹284 करोड़ की 67 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पिथौरागढ़ आगमन पर आज 25अक्टूबर 2026 रविवार को जनसमर्थन और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, बुजुर्ग, मातृशक्ति और युवा पहुंचे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast