Search KhabarFast

Press ESC to close

उत्तरखंड के महिलाओं के लिए डबल फायदा! निशुल्क बस यात्रा के साथ स्वरोजगार को मिलेगा बड़ा सहारा

उत्तरखंड के महिलाओं के लिए डबल फायदा! निशुल्क बस यात्रा के साथ स्वरोजगार को मिलेगा बड़ा सहारा

Uttarakhand News: उत्तरखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तराखंड रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान किए जाने का लाभ प्रदेश की साढ़े छह लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा। इससे पूर्व सरकार, महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए, सरकारी नौकरियों में महिला आरक्षण, लखपति दीदी, एकल महिला स्वरोजगार, महालक्ष्मी किट जैसी सफल योजनाएं लागू कर चुकी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा बंधन के मौके पर 60 साल से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को रोडवेज की बस में निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने की घोषणा की है। यानि प्रदेश की 60 साल से अधिक उम्र की किसी भी महिला को रोडवेज की बस में सफर करने के कोई किराया नहीं चुकाना होगा। इससे जहां पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को विशेष तौर पर लाभ मिलेगा, वहीं मुख्यमंत्री ने शहरी क्षेत्रों में सुरक्षित और आरामदायक परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित करने की घोषणा की है, जिसे बाद में पूरे प्रदेश में विस्तार दिया जाएगा।

लखपति दीदी अब बनेगी उद्यमी

धामी सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए लखपति दीदी योजना संचालित कर रही है, इसके लिए तहत अब तक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 3 लाख से अधिक महिलाओं की वार्षिक आय एक लाख से अधिक हो चुकी है। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं को उद्मी बनाने के लिए महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा दो लाख रुपये से बढ़ाकर ढाई लाख रुपये करने की घोषणा की है। इससे महिलाएं अपना कारोबार शुरू करने या मौजूदा स्वरोजगार को विस्तार देने के लिए अधिक पूंजी जुटा सकेंगी। इसी कड़ी में सरकार एकल महिला स्वरोजगार योजना भी संचालित कर रही है, जिसके जरिए जरिए अकेले परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है।

सशक्तिकरण से गरिमा तक

प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम उठाते हुए, प्रदेश की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया है। इसके बाद सरकारी सेवाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढा है। महिला सशक्तिकरण के बाद मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर आधुनिक हाईटेक टॉयलेट बनाने की धोषणा की है।

उत्तराखंड की मातृशक्ति ने हमेशा प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमारी सरकार हर उम्र की महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मुझे उम्मीद है कि रोडवेज की बस में निशुल्क यात्रा और पिंक ई बस सेवा के जरिए महिलाएं, सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकेंगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में मामूली झगड़े के बाद फायरिंग, दो सगे भाई गंभीर रूप घायल, जांच में जुटी पुलिस

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ के गांव कानोन्दा में रविवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। झगड़े के दौरान अचानक गोलियां चलने से दो सगे भाई साहिल और मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलने की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। दोनों घायलों को आनन-फानन में बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

हरियाणा के साढौरा में पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

Haryana News: हरियाणा के साढौरा दोसड़का चौक पर चौहान पोल्ट्री फार्म के पास आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 32 वर्षीय युवक सुशील की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक सुशील काला अंब की एक कंपनी में नाइट ड्यूटी करता था और ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहा था। इसी दौरान दोसड़का चौक पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

यूपी के हापुड़ में तेज रफ्तार का कहर, थार पलटने से 4 की मौत; एक गंभीर रूप घायल

UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast