Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News:SIR पर सीईओ ने जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, दिए गए अहम निर्देश

Uttrakhand News:SIR पर सीईओ ने जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, दिए गए अहम निर्देश

Uttrakhand News:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की।

बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आगामी एक सप्ताह के भीतर फार्म 6,7 और फार्म 8 के निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों ने दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के सम्बंध में अब तक की कार्रवाई के साथ ही शेष मामलों पर सुनवाई हेतु जिलेवार विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

SIR को लेकर दिए निर्देश  

बैठक में बताया गया कि पूरे प्रदेश में ड्राफ मतदाता सूची में शामिल 71 लाख 33 हजार मतदाताओं के सापेक्ष अनमैप्ड और विसंगति को लेकर कुल 24 लाख 30 हजार नोटिस जारी किए गए थे जिसके सापेक्ष 23 लाख मतदाताओं की सुनवाई की जा चुकी है। इसके साथ ही 1 लाख 10 हजार मतदाता ऐसे है जो कि किसी कारण सुनवाई के लिए नहीं पंहुच सके हैं। बैठक में बताया गया कि ऐसे सभी मतदाताओं को पुनः सुनवाई का अवसर दिया गया है ताकि हर पात्र मतदाता वोटर लिस्ट में शामिल किया जा सके।

बैठक में अन्य अधिकारी रहे मौजूद

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी दावे एवं आपत्तियों की समयवद्ध तरीके से नियमानुसार सुनवाई की जाए। समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों के डीईओ को फार्म 6, फार्म 7 एवं फार्म 8 के निस्तारण सम्बंधी विस्तार पूर्वक जानकारी ली। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास के अतरिक्त सभी जिलाधिकारी उपस्थित रहे।        

Also read: हरियाणा के फरीदाबाद में मकान के अंदर चल रहा था देह व्यापार, महिला थाना पुलिस की छापेमारी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, पांच लोगों की गई जान; 22 घायल

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां मनौरी स्थित पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। धमाके इतने भयानक था कि आपसास के कई घर को नुकसान हुआ।

Haryana News: फरीदाबाद में 500 रुपये के लिए खूनी खेल, बीयर की टूटी बोतल से युवक की हत्या

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद की गांधी कॉलोनी में 500 रुपये को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में एक युवक पर बीयर की टूटी बोतल से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांधी कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय सागर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में आरोपी कालू को गिरफ्तार कर लिया है।

Uttarakhand News: युवा शक्ति के संकल्प से बनेगा नशामुक्त उत्तराखंड, डॉ. धन सिंह रावत ने छात्रों को दिलाई शपथ

Uttarakhand News: उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पित्थूवाला में आयोजित नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम में कहा कि युवा शक्ति के दृढ़ संकल्प और जनभागीदारी से नशामुक्त उत्तराखंड के लक्ष्य को अवश्य साकार किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast