Search KhabarFast

Press ESC to close

कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, पांच लोगों की गई जान; 22 घायल

कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, पांच लोगों की गई जान; 22 घायल

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां मनौरी स्थित पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। धमाके इतने भयानक था कि आपसास के कई घर को नुकसान हुआ।

बताया जा रहा है कि घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है और 22 लोग घायल हुए हैं। घायलों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये विस्फोट दोपहर 12 बजे के करीब हुआ।

विस्फोट से इलाके में फैली दहशत  

अचानक पटाखों के धमाके से आसपास के इलाके में हदशत फैल गई। बताया जा रहा है कि जिस घर में आग लगी, वहां पास ही बूंदी कारखाना में कुछ लोग आटा चक्की में मौजूद थे। बुलडोजर बुलाकर मलबे को साफ कराया गया है। घटना की गंभीरत को देखते हुए कौशांबी के डीएम और एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

आग लगने के कारण विस्फोट  

बताया जा रहा है कि पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी में बस्ती से कुछ दूर एक मकान में पटाखा बनाया जाता था। मनौरी के रहने वाले आदिल की फैक्ट्री के ऊपर से ही बिजली के तार पार किए हैं। सोमवार यानी 31 अगस्त को दोपहर अचानक उस वक्त मकान से धुंआ उठने लगा। जिसके कुछ देर बाद ही पटाखा फूटने लगा।        

Also read: UP News: स्कूल ड्रेस कोड पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, हिजाब-स्कार्फ को लेकर दिया अहम फैसला

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: फरीदाबाद में 500 रुपये के लिए खूनी खेल, बीयर की टूटी बोतल से युवक की हत्या

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद की गांधी कॉलोनी में 500 रुपये को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में एक युवक पर बीयर की टूटी बोतल से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांधी कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय सागर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में आरोपी कालू को गिरफ्तार कर लिया है।

Uttarakhand News: युवा शक्ति के संकल्प से बनेगा नशामुक्त उत्तराखंड, डॉ. धन सिंह रावत ने छात्रों को दिलाई शपथ

Uttarakhand News: उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पित्थूवाला में आयोजित नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम में कहा कि युवा शक्ति के दृढ़ संकल्प और जनभागीदारी से नशामुक्त उत्तराखंड के लक्ष्य को अवश्य साकार किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast