Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर भीमताल ब्लॉक के रामलीला मैदान में रक्तदान शिविर और बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भीमताल विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में किया गया। रक्तदान शिविर में दर्जनों लोगों ने रक्तदान कर सामाजिक सेवा का संदेश दिया।
बहुउद्देशीय शिविर के दौरान मंत्री राम सिंह कैड़ा ने क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत विभिन्न समस्याएं मंत्री के सामने रखीं। मंत्री कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों के बीच काटा केक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के बीच केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री धामी के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की।
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है।
योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर
मंत्री कैड़ा ने बहुउद्देशीय शिविर में मौजूद विभागीय अधिकारियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के द्वार' कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को जानने और योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। रक्तदान शिविर और बहुउद्देशीय शिविर में स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
Also read: Uttarakhand News: उत्तराखंड में मानसून सत्र की तैयारियां तेज, 26 अक्टूबर से पहले होगा आयोजन; औपचारिक घोषणा का इंतजार