Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News:दिल्ली में उत्तराखंडवासियों की सुविधाओं को लेकर CM रेखा गुप्ता से मिले अनिल बलूनी, DTC बस सेवा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

Uttrakhand News:दिल्ली में उत्तराखंडवासियों की सुविधाओं को लेकर CM रेखा गुप्ता से मिले अनिल बलूनी, DTC बस सेवा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

Uttrakhand News:गढ़वाल लोकसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात कर दिल्ली में रह रहे उत्तराखंडवासियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान दिल्ली और उत्तराखंड के बीच बेहतर परिवहन सुविधा, उत्तराखंड की लोकभाषाओं और संस्कृति के संरक्षण के साथ गढ़वाल भवन के आधुनिकीकरण को लेकर कई मांगें रखी गईं।

सांसद अनिल बलूनी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि दिल्ली में रहने वाले उत्तराखंड के प्रवासियों की सुविधा के लिए रामनगर, ऋषिकेश और कोटद्वार तक आधुनिक लग्जरी DTC बस सेवा शुरू करने की दिशा में आवश्यक पहल की जाए। उनका कहना है कि इससे दिल्ली और उत्तराखंड के बीच आवागमन को और सुविधाजनक बनाया जा सकेगा।

इसके अलावा बलूनी ने दिल्ली में संचालित गढ़वाली, कुमाऊनी और जौनसारी अकादमियों को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का आग्रह किया। उन्होंने उत्तराखंड की लोकभाषाओं, लोककला और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

गढ़वाल भवन के आधुनिकीकरण की मांग

बैठक में दिल्ली स्थित गढ़वाल भवन के जीर्णोद्धार और आधुनिकीकरण का मुद्दा भी उठाया गया। सांसद ने कहा कि भवन को दिल्ली में रहने वाले उत्तराखंडवासियों के लिए अधिक उपयोगी और सुविधाजनक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।

अनिल बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड की लोकभाषा, संस्कृति और अपनी जड़ों से जुड़े प्रवासी उत्तराखंडवासियों के हितों से जुड़े इन विषयों पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सकारात्मकता के लिए वे उनका आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन मुद्दों पर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।    

Also read: Uttrakhand News: 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:CM धामी के जन्मदिन पर भीमताल में रक्तदान शिविर, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनीं जनता की समस्याएं

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर भीमताल ब्लॉक के रामलीला मैदान में रक्तदान शिविर और बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भीमताल विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में किया गया। रक्तदान शिविर में दर्जनों लोगों ने रक्तदान कर सामाजिक सेवा का संदेश दिया।

Uttrakhand News: PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी ने भेजा रुद्राक्ष का पौधा, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना

Uttrakhand News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहे वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी और उनकी पत्नी किरन सोनी ने उन्हें अनोखे अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। दंपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देववृक्ष रुद्राक्ष का पौधा उपहार के तौर पर डाक के माध्यम से भेजा और उनके स्वस्थ, निरोगी, दीर्घायु एवं सफल जीवन की मंगल कामना की।

Uttrakhand News:CM धामी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह, मंत्री-अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

Uttrakhand News:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार, 16 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास में दिनभर उत्साह और आत्मीयता का माहौल रहा। मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने के लिए प्रदेश सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और अधिकारी-कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast