Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttar Pradesh News:सीएम योगी ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा, 6 महीने में एक लाख सरकारी पदों होगी भर्ती

Uttar Pradesh News:सीएम योगी ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा, 6 महीने में एक लाख सरकारी पदों होगी भर्ती

Uttar Pradesh News:सीएम योगी ने एक बार फिर युवाओं को बड़ी सौगात दी है। सीएम योगी ने ऐलान किया है कि 6 महीने के भीतर एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। ये बातें सीएम योगी ने गोरखपुर में कही।

सीएम योगी ने कहा कि युवाओं को नौकरी बिना किसी भेदभाव के मिलनी चाहिए। इससे पहले बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी कर दिए गए हैं और आवेदन प्रक्रिया भी शुरू की गई है।  

सीएम योगी ने कहा कि हम अगले 6 महीने के भीतर विधानसभा चुनाव का ऐलान होने से पहले एक लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है।

सपा पर सीएम योगी का निशाना

सीएम योगी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया विवाद और न्यायालय की ओर से लगने वाले स्टे के कारण युवाओं का समय और भविष्य दोनों प्रभावित होते थे। उन्होंने कहा कि उस दौर में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने के विकास कार्य भी प्रभावित हुए और लोक काम करने से कतराते थे। सीएम योगी ने कहा कि तत्कालीन सरकार के पास विकास को लेकर कोई स्पष्ट विजन नहीं था और लूट-खसोट और अराजकता का माहौल बना हुआ था।

कानून-व्यवस्था पर बोले सीएम योगी

सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि अब प्रदेश दंगों से मुक्त है और कानून का राज कायम है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं और अब कोई गैंगस्टर खुलेआम धमकी देने, अपहरण करने या व्यापारियों के फिरौती मांगने की दुस्साहस नहीं करता है। सीएम योगी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के हर व्यक्ति को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। सीएम धामी ने कहा कि सभी पर्व और त्योहार शांतिपूर्ण और बेहतर वातावरण में आयोजित हों।  

  Also read: UP News: 'लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनविश्वास...', उत्तर प्रदेश लोकायुक्त के 50वें स्थापना दिवस पर CM योगी ने दिया बड़ा संदेश

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:CM धामी के जन्मदिन पर भीमताल में रक्तदान शिविर, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनीं जनता की समस्याएं

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर भीमताल ब्लॉक के रामलीला मैदान में रक्तदान शिविर और बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भीमताल विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में किया गया। रक्तदान शिविर में दर्जनों लोगों ने रक्तदान कर सामाजिक सेवा का संदेश दिया।

Uttrakhand News: PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी ने भेजा रुद्राक्ष का पौधा, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना

Uttrakhand News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहे वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी और उनकी पत्नी किरन सोनी ने उन्हें अनोखे अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। दंपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देववृक्ष रुद्राक्ष का पौधा उपहार के तौर पर डाक के माध्यम से भेजा और उनके स्वस्थ, निरोगी, दीर्घायु एवं सफल जीवन की मंगल कामना की।

Uttrakhand News:CM धामी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह, मंत्री-अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

Uttrakhand News:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार, 16 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास में दिनभर उत्साह और आत्मीयता का माहौल रहा। मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने के लिए प्रदेश सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और अधिकारी-कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast