Search KhabarFast

Press ESC to close

पंजाब के बरनाला में 5 साल के मासूम पर सौतेली मां का अत्याचार, गर्म तवे और चिमटे से पीटा, बच्चा अस्पताल में भर्ती

पंजाब के बरनाला में 5 साल के मासूम पर सौतेली मां का अत्याचार, गर्म तवे और चिमटे से पीटा, बच्चा अस्पताल में भर्ती

Punjab News: पंजाब के बरनाला के गांव संघेड़ा में एक शर्मनाक और इंसानियत को शर्मिंदा करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सौतेली मां ने अपने गोद लिए पांच साल के मासूम बच्चे के शरीर पर गर्म लोहे के तवे और लोहे के चिमटे से उस पर अत्याचार किया जा रहा था।

इस अत्याचार का उस समय पता चला जब मासूम बच्चा अपने जख्मों समेत गांव के स्कूल में पढ़ाई करने के लिए चला गया, जहां स्कूल में बनाई गई एक वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो के बाद समाजसेवी संस्था "अपना फर्ज सेवा सोसायटी", लचकाणी (पटियाला) के जत्थेदार सतपाल सिंह पाल खरोड़ सहित टीम गांव पहुंची और मासूम बच्चे पर हुए अत्याचार को लेकर कार्रवाई दिखाई। जहां गांव की पंचायत, गांववासियों और पुलिस प्रशासन सहित बाल विकास विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में बच्चे को बरनाला के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।

घायल पांच साल के मासूम बच्चे के पिता मूल चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी पत्नी नहीं है। और उसके बेटे थे। पड़ोस में रहने वाले बड़े भाई के घर 4 बेटियां होने के कारण उसने अपने छोटे बेटे को ढाई साल पहले अपने बड़े भाई को सौंप दिया था। वह सुबह काम पर चला जाता है और शाम को वापस घर पहुंचता है। और इस घटना का आज उसे पता चला। उन्होंने कहा कि मासूम बच्चे पर किए गए अत्याचार को लेकर कार्रवाई की जाए।

मासूम बच्चे की पिटाई उसकी सौतेली मां द्वारा बड़ी ही बेरहमी से मासूम बच्चे के शरीर पर लोहे के चिमटे और तवे लगाकर की गई, जहां यह भी पता चला कि कई बार बच्चे को धूप में पानी की बोतल देकर खड़ा कर दिया जाता था, जो एक मासूम बच्चे पर बड़ा अत्याचार था। इस मौके घायल मासूम बच्चे ने भी तोतली आवाज में बोलते हुए कहा कि उसकी पिटाई उसकी मां द्वारा डंडों से की गई है। बच्चा मारपीट का शिकार होने के बाद काफी सहमा हुआ है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस थाना सिटी वन के एएसआई जसपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एक बच्चे के साथ मारपीट करने को लेकर उन्हें जानकारी हासिल हुई थी। जिसको लेकर सरकारी अस्पताल की रिपोर्ट के आधार पर और परिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर पुलिस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

UP News: अब यूपी की सड़कें होगी गड्ढामुक्त, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने और बारिश से खराब हुए मार्गों की मरम्मत को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को तत्काल मोटरेबल बनाया जाए और बरसात के बाद जरूरत के अनुसार सड़कों का नवीनीकरण भी कराया जाए। उन्होंने साफ कहा कि सड़क मरम्मत के काम में तेजी के साथ गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए

चारधाम यात्रा में 50 लाख पार श्रद्धालु, अब उत्तराखंड-UP में बनेगा नीम करौली बाबा सर्किट, सतपाल महाराज का बड़ा ऐलान

Uttarakhand News: उत्तराखंड में इस बार चारधाम की यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसको लेकर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अब तक यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब को मिलाकर 50 लाख 1 हजार 713 से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast