Search KhabarFast

Press ESC to close

'हैवान' में मोहनलाल की छोटी झलक की वजह बड़ी खास, जानें उनका क्या है सैफ अली खान से कनेक्शन

'हैवान' में मोहनलाल की छोटी झलक की वजह बड़ी खास, जानें उनका क्या है सैफ अली खान से कनेक्शन

Haiwan Character Mohanlal:प्रियदर्शन की फिल्म हैवान सिनेमघरों में 11 सितंबर दो दस्तक दे चुकी है। फिल्म में सैफ अली खान और अक्षय कुमार की भूमिका अहम है। एक तरफ सैफ दृष्टिहीन श्याम राणे का किरदार निभा रहे हैं, वही, अक्षय कुमार परशुराम नाम से विलेन का रोल कर रहे हैं।

एक्शन, थ्रिल और सस्पेंस और क्लाइमैक्स से भरपूर फिल्म की कहानी अहम मोड़ लेती है। हालांकि, फिल्म के आखिरी हिस्स में एक सरप्राइज मिलता है, जिसका मोहनलाल के फैंस ब्रेसबी से इंतजार कर रहे थे।

अंत में होती है मोहनलाल की एंट्री  

फिल्म के अंत में अचानक मोहलाल की एंट्री होती है। वह काला चश्मा लगाए और हाथ में ब्लाइंड स्टिक लिए दिखते हैं। उनकी यह झलक इसलिए भी खास है, क्योंकि फिल्म की कहानी में दृष्टीहीनता एक अहम पड़ाव है। यही वजह है कि मोहनलाल की एंट्री के साथ दर्शकों के मन में सवाल उठता है कि आखिर वह कौन सा किरदार निभा रहे हैं। इसका जवाब फिल्म के अंत में मिलता है। मोहनलाल भी सैफ अली खान की तरह दृष्टीहीन व्यक्ति का रोल निभाते दिखाई देते हैं। क्लाईमैक्स के बाद सैफ और एक बच्ची को सड़क किनारे खड़े देखा जाता है।

मोहनलाल का कैमियों से क्या कनेक्शन

हैवान में मोहनलाल की मौजूदगी सिर्फ फैंस के लिए आशचर्य नहीं हैं बल्कि यह फिल्म, मलयालम में बनी फिल्म के बीच एक कनेक्शन भी दिखाती है। मलयालम फिल्म ओपम में मोहनलाल ने कहानी को अपने कंधों पर आगे बढ़ाया था। वहीं हैवान में दृष्टिहीन का किरदार सैफ अली खान निभा रहे हैं। ऐसे में क्लाइमैक्स के बाद मोहनलाल और सैफ को एक साथ दिखना फैंस के लिए यादगार लम्हा बन गया। भले ही मोहनलाल का कैमियो कुछ मिनट का हो लेकिन, फिल्म का ये दृश्य लंबे वक्त तक याद रखा जाएगा। 
Also read: Rajpal Yadav: राजपाल यादव को मिली जमानत, रिहा होने के लिए देने पड़े इतने करोड़ रुपए

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bollywood News: रुबीना-हिना की टिप्पणियों पर आसिम रियाज का पलटवार, बोले- ‘टीवी इंडस्ट्री के आंटी और अंकल’

Asim Riaz: रियलिटी शो में अपने व्यवहार को लेकर टीवी अभिनेत्रियों रुबीना दिलाइक और हिना खान की हालिया टिप्पणियों पर आसिम रियाज ने प्रतिक्रिया दी है। यह मामला उस पॉडकास्ट बातचीत के कुछ हफ्तों बाद सामने आया है, जिसमें रुबीना और हिना ने रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ के दौरान आसिम के कथित व्यवहार को लेकर चर्चा की थी।

सैफ अली खान से अमिताभ बच्चन का क्या है रिश्ता? KBC में बिग बी ने खुद किया खुलासा

Entertainment News: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के आगामी एपिसोड में बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारे सैफ अली खान और अक्षय कुमार बतौर मेहमान नजर आने वाले हैं। शो के दौरान अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान के बीच हुई हल्की-फुल्की बातचीत ने सबका ध्यान खींच लिया। दरअसल, बिग बी ने सैफ के साथ अपने एक कम चर्चित पारिवारिक रिश्ते का खुलासा किया, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast