Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: उत्तराखंड की बेटी डॉ. पूजा गौड़ को मिला अंतरराष्ट्रीय चेंज मेकर अवार्ड-2026, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्मानित

Uttarakhand News: उत्तराखंड की बेटी डॉ. पूजा गौड़ को मिला अंतरराष्ट्रीय चेंज मेकर अवार्ड-2026, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्मानित

Uttarakhand News: उत्तराखंड की बेटी डॉ. पूजा गौड़ ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा और कार्यों से देश का मान बढ़ाया है। उन्हें यूरोप के बोलोनिया शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय समिट में प्रतिष्ठित 'चेंज मेकर अवार्ड-2026' से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने डॉ. पूजा गौड़ को बधाई दी और देहरादून में सम्मानित भी किया।

दरअसल, संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से घोषित 'इंटरनेशनल ईयर ऑफ द वुमेन फार्मर-2026' के अवसर पर यूरोप के बोलोनिया शहर में अंतरराष्ट्रीय समिट का आयोजन किया गया था। अग्रया के तत्वावधान में आयोजित इस समिट में दुनिया के 40 से अधिक देशों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान भारत से डॉ. पूजा गौड़ का चयन उनके उल्लेखनीय कार्यों और योगदान के लिए किया गया। उन्हें महिलाओं और किसानों को बाजार से जोड़ने, सहकारिता एवं व्यावसायिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

महिला किसानों को सशक्त बनाने में अहम योगदान

डॉ. पूजा गौड़ ने महिला किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें बाजार से जोड़ने की दिशा में उल्लेखनीय काम किया है। उनके प्रयासों से महिलाओं को कृषि क्षेत्र में नए अवसरों, सहकारिता और आधुनिक तकनीक से जुड़ने के लिए प्रोत्साहन मिला है। इससे पहले भी डॉ. पूजा गौड़ को उनके सराहनीय कार्यों के लिए राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित संस्थानों की ओर से सम्मानित किया जा चुका है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने डॉ. पूजा गौड़ को सम्मानित करते हुए कहा कि यह पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व और गौरव का विषय है कि प्रदेश की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा और मेहनत से देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. पूजा गौड़ ने महिला किसानों को सशक्त बनाने, उन्हें बाजार से जोड़ने और कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय कार्य किया है।

गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। डॉ. पूजा गौड़ जैसी प्रतिभाएं महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई दिशा देने का काम कर रही हैं।

Also read: Uttarakhand News: केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर CM धामी अलर्ट, परेड ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: देहरादून में BJP का पत्रकारों के साथ दिवाली मिलन कार्यक्रम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दी शुभकामनाएं

Uttarakhand News: उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की ओर से पत्रकारों के साथ दिवाली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरिद्वार रोड स्थित रिस्पना पुल के पास एक निजी संस्थान में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने पत्रकारों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी पत्रकारों और उनके परिवारों के सुख, समृद्धि

Uttar Pradeesh News: गाजियाबाद में बसेगा नया इंदिरापुरम, कनावनी गांव में बनेगी शानदार टाउनशिप, आवासीय और कमर्शियल प्लॉट मिलेंगे

Uttar Pradeesh News:दिल्ली-NCR में अपना घर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए गाजियाबाद से अच्छी खबर है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) कनावनी गांव में इंदिरापुरम विस्तार योजना को विकसित करने की तैयारी कर रहा है। इस योजना के तहत दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और नोएडा के नजदीक एक नई टाउनशिप बसाई जाएगी। यहां लोगों को आवासीय और व्यावसायिक प्लॉट के

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast