Search KhabarFast

Press ESC to close

'इस बार भी दिवाली सैनिकों के साथ', देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए बोले PM मोदी

'इस बार भी दिवाली सैनिकों के साथ', देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए बोले PM मोदी

PM Modi Diwali Wishes: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक संदेश जारी कर कहा कि वह भी हर भारतीय की तरह इस पर्व को पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं। पीएम मोदी ने अपनी पुरानी परंपरा का जिक्र करते हुए बताया कि दिवाली के मौके पर वह देश की सीमाओं पर तैनात जवानों के बीच समय बिताते हैं। उन्होंने कहा कि वह इस साल भी इस परंपरा को जारी रखेंगे और जवानों के साथ ही दिवाली मनाएंगे।

दीपावली पर देशवासियों को पीएम मोदी का संदेश

प्रधानमंत्री ने शनिवार को ‘जन संपर्क पोर्टल' पर साझा किए गए एक संदेश में कहा, "प्रिय देशवासियों, दीपावली के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं! यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की शाश्वत विजय का उत्सव है।"पीएम मोदी ने कहा कि दीपावली भारत की समृद्ध परंपराओं पर गर्व करने और आपसी एकजुटता के संबंधों को मजबूत करने का भी अवसर है।

Also read: बोर्ड एग्जाम में चाहते हैं 95%+ मार्क्स?, फरवरी से पहले फॉलो करें ये 5 आसान ट्रिक्स, हर सब्जेक्ट में आएंगे फुल नंबर

दीपावली हर घर को खुशियों, सद्भाव और समृद्धि से रोशन करे - पीएम मोदी

उन्होंने अपने संदेश में कहा, "दीपावली हर घर को खुशियों, सद्भाव और समृद्धि से रोशन करे। यह पर्व हमें दयालुता का प्रसार करने, सकारात्मक सोच अपनाने और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करे।"प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों से समृद्ध और ‘विकसित भारत' के निर्माण के लिए नई ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आग्रह किया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मेरठ-हरिद्वार सफर होगा सिर्फ 90 मिनट में, बिजनौर के 34 गांवों से गुजरेगा नया एक्सप्रेसवे

Meerut Haridwar Link Expressway: अगर आप मेरठ से हरिद्वार जाते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब मेरठ से हरिद्वार का सफर सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा। जी हां, यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के तहत मेरठ-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है, जिसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं।इस एक्सप्रेसवे को करीब 10,761 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है।

बोर्ड एग्जाम में चाहते हैं 95%+ मार्क्स?, फरवरी से पहले फॉलो करें ये 5 आसान ट्रिक्स, हर सब्जेक्ट में आएंगे फुल नंबर

Board Exam Preparation Tips 2027: बोर्ड परीक्षाओं का काउंटडाउन शुरू हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से लेकर महाराष्ट्र बोर्ड तक ने साल 2027 की 10-12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast