Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: देहरादून में BJP का पत्रकारों के साथ दिवाली मिलन कार्यक्रम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दी शुभकामनाएं

Uttarakhand News: देहरादून में BJP का पत्रकारों के साथ दिवाली मिलन कार्यक्रम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दी शुभकामनाएं

Uttarakhand News: उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की ओर से पत्रकारों के साथ दिवाली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरिद्वार रोड स्थित रिस्पना पुल के पास एक निजी संस्थान में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने पत्रकारों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी पत्रकारों और उनके परिवारों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत और प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान भी मौजूद रहे। भाजपा मीडिया टीम की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों ने पत्रकारों से व्यक्तिगत मुलाकात कर दीपावली की बधाई दी।

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं पत्रकार: महेंद्र भट्ट

कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे और महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में मीडिया की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज की आवाज और वास्तविक तस्वीर सामने आती है।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि आज देश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में पत्रकारों की जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने पत्रकारों से आग्रह किया कि वे देश और प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका निभाते हुए समाज के मार्गदर्शक बनें और लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक व्यवस्था को मजबूत करने में योगदान दें।

दीप्ति रावत ने भी पत्रकारों को दी दीपावली की बधाई

भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने भी सभी पत्रकारों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि और राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में पत्रकारों से लगातार संवाद होता रहता है। समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों और समस्याओं पर पत्रकारों से मिलने वाले सुझाव राजनीति और सरकारी कामकाज को बेहतर बनाने में मददगार साबित होते हैं।

मनवीर सिंह चौहान ने किया कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम का संचालन भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने किया। उन्होंने सभी पत्रकारों को दीपावली की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल और सफल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्योहार सभी के जीवन में उमंग और उल्लास लेकर आए और इस ऊर्जा से प्रदेश के विकास को नई गति मिले। इस अवसर पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह नेगी, संपूर्ण रावत, कुलदीप रावत, प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, हनी पाठक, कमलेश रमन और संपर्क प्रमुख हरीश चमोली सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
 

Also read: Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्य का पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, पत्नी की शिकायत के बाद से चल रहे थे फरार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: उत्तराखंड की बेटी डॉ. पूजा गौड़ को मिला अंतरराष्ट्रीय चेंज मेकर अवार्ड-2026, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्मानित

Uttarakhand News: उत्तराखंड की बेटी डॉ. पूजा गौड़ ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा और कार्यों से देश का मान बढ़ाया है। उन्हें यूरोप के बोलोनिया शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय समिट में प्रतिष्ठित 'चेंज मेकर अवार्ड-2026' से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने डॉ. पूजा गौड़ को बधाई दी और देहरादून में सम्मानित भी किया।

Uttar Pradeesh News: गाजियाबाद में बसेगा नया इंदिरापुरम, कनावनी गांव में बनेगी शानदार टाउनशिप, आवासीय और कमर्शियल प्लॉट मिलेंगे

Uttar Pradeesh News:दिल्ली-NCR में अपना घर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए गाजियाबाद से अच्छी खबर है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) कनावनी गांव में इंदिरापुरम विस्तार योजना को विकसित करने की तैयारी कर रहा है। इस योजना के तहत दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और नोएडा के नजदीक एक नई टाउनशिप बसाई जाएगी। यहां लोगों को आवासीय और व्यावसायिक प्लॉट के

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast