Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्य का पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, पत्नी की शिकायत के बाद से चल रहे थे फरार

Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्य का पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, पत्नी की शिकायत के बाद से चल रहे थे फरार

Uttarakhand News:उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देहरादून पुलिस ने उन्हें उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया। वह पत्नी रेखा आर्य की शिकायत पर 15 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस काफी समय से उनकी तलाश कर रही थी।

रेखा आर्य ने लगाए थे गंभीर आरोप

दरअसल, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर 15 अक्टूबर को देहरादून में एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायत में उन्होंने पति पर उत्पीड़न, धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र और जान से मारने की साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही गिरधारी लाल साहू पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे। अब देहरादून पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें झांसी से गिरफ्तार कर लिया है।

झांसी से गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई

गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस उनसे पूछताछ कर शिकायत में लगाए गए आरोपों से जुड़े तथ्यों की जांच करेगी। इस मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भी चर्चा तेज कर दी है।
 

Also read: Uttarakhand News: सीएम धामी ने 8 लाख स्कूली बच्चों से की 'दिल की बात', दीपावली पर दिया खास संदेश

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Crime: फरीदाबाद में पार्किंग को लेकर खूनी विवाद, परमजीत की गोली मारकर हत्या; सिंगापुर से आए थे वापस

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-21C में धनतेरस की रात गाड़ी पार्क करने को लेकर शुरू हुआ विवाद जानलेवा साबित हुआ। इस घटना में परमजीत धनकड़ की गोली लगने से मौत हो गई। आरोप है कि उनके पड़ोसी मोहन उर्फ मोनू शर्मा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से 15 से 16 राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से 8 से 9 गोलियां परमजीत को लगीं। दीपावली से ठीक दो दिन पहले हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

Haryana News: अंबाला में शहीद स्मारक देखने का इंतजार खत्म, 15 नवंबर से मिलेगी एंट्री; जानें कैसे होगी बुकिंग

Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि आजादी की पहली लडाई का शहीद स्मारक का उदघाटन देश के केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा 5 नंवबर, 2026 को कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी 15 नवंबर, 2026 से इस स्मारक को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा और एक महीना तक यह स्मारक प्रतिदिन 500 लोगों को नि:शुल्क दिखाया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast