Tata EV November 2026 Offers: टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Tata Passenger Electric Mobility) ने नवंबर 2026 के लिए अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो पर बंपर ऑफर्स की घोषणा कर दी है। इस महीने कंपनी की कूपे-SUV Curvv EV पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है।नवंबर के इन ऑफर्स में मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से ग्रीन बोनस, एक्सचेंज ऑफर्स, स्क्रैपेज इंसेंटिव और लॉयल्टी रिवॉर्ड्स जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।
किस गाड़ी पर कितनी छूट?
कंपनी की ऑफिशियल जानकारी के मुताबिक:Tata Curvv EV: 3.35 लाख रुपये तक के फायदे Tata Harrier EV: 2.75 लाख रुपये तक की छूट Tata Tiago EV & Punch EV (आउटगोइंग वर्जन): 1.45 लाख रुपये तक की बचत इसके अलावा Nexon EV पर भी आकर्षक ऑफर्स उपलब्ध हैं।
Curvv EV पर सबसे बड़ी डील
नवंबर 2026 के डिस्काउंट प्रोग्राम में Tata Curvv EV पर कंपनी सबसे बड़ी छूट दे रही है। इसके Creative और X ट्रिम्स को छोड़कर दूसरे सभी वेरिएंट्स पर 3 लाख रुपये का बड़ा ग्रीन बोनस और 35 हजार रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट मिल रहा है, जिससे कुल बचत 3.35 लाख रुपये तक पहुंच जाती है।इसके Creative वेरिएंट पर 2.50 लाख रुपये का ग्रीन बोनस उपलब्ध है, जिससे स्क्रैपेज को मिलाकर इस पर कुल फायदा 2.85 लाख रुपये का होता है। वहीं, इसके सबसे बेस X वेरिएंट पर कोई ग्रीन बोनस नहीं दिया जा रहा है। हालांकि, ग्राहक इस पर एक्सचेंज, स्क्रैपेज और लॉयल्टी इंसेंटिव का लाभ उठा सकते हैं।
Also read: अब देशभर में सड़क दुर्घटना के घायलों का होगा मुफ्त इलाज, जानें लाभ लेने की पूरी प्रक्रिया
नई Curvv EV Series X लॉन्च
इस बंपर डिस्काउंट के बीच, टाटा मोटर्स ने भारत में अपनी नई 2026 Curvv EV Series X लाइनअप को भी पेश कर दिया है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपये रखी गई है। इस अपडेटेड रेंज में दो नए लॉन्ग-रेंज वेरिएंट्स Accomplished X 55 और Empowered X 55 को जोड़ा गया है। पहले इसकी 55kWh वाली रेंज की शुरुआत Accomplished वेरिएंट के साथ 19.25 लाख रुपये से होती थी, लेकिन अब नया Accomplished X 55 वेरिएंट इसका सबसे किफायती मॉडल बन गया है, जो इसके बेस Creative 45 वेरिएंट से भी पूरे 50 हजार रुपये सस्ता है।