Kota-Udaipur Highway Accident: राजस्थान के कोटा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां आज सुबह कोटा-उदयपुर हाईवे पर शंभूपुरा के पास श्रद्धालुओं को ले जा रही एक गाड़ी के खड़े ट्रक से टकराने से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जिसमें एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के समय मौके पर चीख-पुकार मच गई।
कहां-कैसे हुआ हादसा?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा रविवार देर रात कोटा-उदयपुर हाईवे पर शंभूपुरा गांव के पास हुआ। जब पूरा परिवार राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने के बाद महाराष्ट्र लौट रहा था। लेकिन तभी अचानक उनकी जिसमें 16 लोग सवार थे, गाड़ी अचानक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई और दर्दनाक हादसा हो गया।
इस मामले में कोटा के अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेश जोशी ने बताया कि हादसे में मरने वालों की संख्या 9 हैं। इसके अलावा कई अन्य घायल है, जिन्हें इलाज के लिए कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया गाड़ी में करीब 16 लोग सवार थे, जो एक ही परिवार के थे। तो वहीं, ट्रक से टकराने के बाद गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिस वजह से वे लोग गाड़ी के अंदर फंस गए। पुलिस ने आगे बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में मदद की। फिलहाल, पुलिस ने हादसे में जान गंवाने वालों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायलों का इलाज जारी है। आगे की जानकारी का इंतज़ार है।
Also read: Rajasthan Panchayat Election 2026: जयपुर पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 14 समितियों में लहराया जीत का परचम; BJP को दी करारी शिकस्त