22 November Weather Update: नवंबर का महीना भी अब खत्म होने को है। देश के कई राज्यों में सर्दी दस्तक दे चुकी है। सुबह के समय हल्की ठंड और कोहरा देखने कगो मिल रहा है। इस बीच साइक्लोनिक स्टॉर्म अकवन लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। दक्षिण के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक जारी है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 22 नवंबर को पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा दक्षिण भारत में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। इस दौरान हवा की स्पीड 60-70 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की जा सकती है।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने देश के लगभग 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश की आसार बन रहे है। इसी के साथ यहा बर्फबारी भी संभव है, जिससे भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। इन राज्यों में बारिश के साथ बिजली चमकने और गरज-चमक की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं। हालांकि, लगातार बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है।
दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में कैसा रहेगा मौसम?
फिलहाल उत्तर भारत में ठंड और कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विभाग ने 22 नवंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में कोहरे को लेकर चेतावनी दी है। तो वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 और 23 नवंबर को घना कोहरा छाने की संभावना है। दिल्ली-NCR में रविवार को सुबह धुंध देखने को मिल रही है। दिन के समय आसमान में धुंध के साथ धूप निकलने का अनुमान है। दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
Also read: Sabarimala Temple:सबरीमाला मंदिर में ऑनलाइन दर्शन बुकिंग को लेकर घोटाले! स्लॉट फुल फिर भी नहीं पहुंच रहे श्रद्धालु