Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: CM धामी जल्द लॉन्च करेंगे युवा भविष्य निर्माण योजना-2026, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग

Uttarakhand News: CM धामी जल्द लॉन्च करेंगे युवा भविष्य निर्माण योजना-2026, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग

Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026’ अब धरातल पर उतरने जा रही है। योजना को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही अनुमोदन प्रदान कर चुके हैं। योजना का शीघ्र ही मुख्यमंत्री द्वारा विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।

युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन एवं अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने तथा इस दिशा में एक समर्पित योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया था। इसी निर्णय के क्रम में मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 को स्वीकृति दी गई है। योजना के तहत राज्य के विश्वविद्यालयों तथा शासकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।

इसमें सिविल सर्विसेज (UPSC/PSC), रक्षा सेवाओं (CDS), बैंकिंग, रेलवे, SSC सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं तथा प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश और पात्रता निर्धारण के लिए आयोजित होने वाली CAT, MAT, GATE, NET और CSIR-NET जैसी परीक्षाओं की तैयारी शामिल है।

Also read: Uttarakhand News: रंग लाई CM धामी की पहल, रूस में 97 दिनों से फंसे पिथौरागढ़ के दो भाई सुरक्षित घर लौटे, परिजनों ने जताया आभार

योजना के माध्यम से राज्य के युवाओं को घर बैठे गुणवत्तापूर्ण कोचिंग और मार्गदर्शन उपलब्ध हो सकेगा। विशेष रूप से दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी। इससे आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण महंगी कोचिंग का लाभ नहीं उठा पाने वाले विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री धामी द्वारा योजना के विधिवत शुभारंभ के लिए जल्द ही तिथि निर्धारित की जाएगी। शुभारंभ के साथ ही योजना के तहत विद्यार्थियों को ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: फांसी से उम्रकैद तक... कैथल की 7 साल की बच्ची के रेप-मर्डर केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Haryana News: हरियाणा के कैथल में 7 साल की बच्ची के रेप और हत्या के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दोषी पवन उर्फ मोनी की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया है। हालांकि, कोर्ट ने सजा में बेहद कड़ी शर्तें लगाई हैं। दोषी को कम से कम 50 साल की वास्तविक सजा पूरी करनी होगी। इसके अलावा उस पर 73 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है, जिसकी राशि पीड़ित परिवार को मुआवजे के तौर पर दी जाएगी।

यूपी के गाजीपुर में 1991 के मारपीट केस में 35 साल बाद आया फैसला, 4 रिटायर्ड पुलिसकर्मियों को 3 साल की सजा

UP News: यूपी के गाजीपुर में 35 साल पुराने पुलिस मारपीट के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट संजय कुमार लाल की अदालत ने चार रिटायर्ड पुलिसकर्मियों को दोषी करार देते हुए तीन-तीन साल की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक दोषी पर एक लाख छह हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। दोषसिद्धि के बाद चारों को जिला जेल भेज दिया गया।पूरा मामला वर्ष 1991 का है। 14 अप्रैल को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक कुबेरनाथ सिंह के साथ तत्कालीन मरदह थाने की पुलिस द्वारा कथित मारपीट कर घायल करने का आरोप लगा था।

Uttarakhand News: सीएम मुख्यमंत्री धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार

Uttarakhand News: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल अग्निकांड प्रकरण में कानूनी प्रक्रियाओं का सामना कर रहे उत्तराखण्ड निवासी शेफ केशव नेगी ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें सहयोग एवं संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast