Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: रंग लाई CM धामी की पहल, रूस में 97 दिनों से फंसे पिथौरागढ़ के दो भाई सुरक्षित घर लौटे, परिजनों ने जताया आभार

Uttarakhand News: रंग लाई CM धामी की पहल, रूस में 97 दिनों से फंसे पिथौरागढ़ के दो भाई सुरक्षित घर लौटे, परिजनों ने जताया आभार

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हस्तक्षेप और राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों से रूस में करीब 97 दिनों से फंसे पिथौरागढ़ निवासी दो भाई आनंद सिंह कार्की एवं श्री भूपेंद्र सिंह कार्की सुरक्षित अपने घर लौट आए हैं। दोनों भाइयों की सकुशल वापसी के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने उनसे दूरभाष पर वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम जानी। मुख्यमंत्री ने दोनों युवकों और उनके परिजनों से बातचीत करते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी भी ली। लंबे समय बाद दोनों बेटों के सुरक्षित घर लौटने पर परिवार ने राहत व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री जी के संवेदनशील हस्तक्षेप एवं त्वरित प्रयासों के लिए आभार जताया।

जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों को सितारगंज स्थित एक ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से विदेश में बेहतर रोजगार दिलाने का भरोसा दिया गया था। परिवार का आरोप है कि रोजगार के नाम पर उनसे करीब ₹8 लाख लिए गए, जिसके बाद दोनों भाइयों को रूस भेज दिया गया। दोनों भाई 5 मई 2026 को भारत से रवाना हुए और 6 मई को मॉस्को पहुंचे। परिजनों के अनुसार, रूस पहुंचने के बाद उन्हें उस कार्य में नहीं लगाया गया, जिसके लिए उन्हें विदेश भेजा गया था। इसके बजाय उनसे उनकी इच्छा के विपरीत अन्य कार्य कराए गए और उसका पारिश्रमिक भी नहीं दिया गया।

परिवार के मुताबिक, दोनों युवकों को स्वतंत्र रूप से आने-जाने की अनुमति भी नहीं थी और कार्य करने से मना करने पर उन्हें धमकाया जाता था। लंबे समय तक नियमित संपर्क नहीं हो पाने के कारण परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती गई। अंतिम संपर्क के दौरान युवकों ने जिस परिसर में उन्हें रखा गया था, उसके आसपास ड्रोन अथवा मिसाइल हमले की जानकारी भी परिवार को दी थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता और गहरा गई।

मामला संज्ञान में आते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को दोनों युवकों की सुरक्षित और शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर राज्य सरकार के अधिकारियों ने विदेश मंत्रालय एवं रूस स्थित भारतीय दूतावास के साथ लगातार संपर्क और समन्वय स्थापित कर दोनों भाइयों की सुरक्षित वापसी के प्रयास तेज किए। निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप दोनों भाइयों की सुरक्षित भारत वापसी सुनिश्चित हुई और करीब 97 दिनों के लंबे इंतजार के बाद वे सकुशल अपने घर पहुंच सके।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड का कोई भी नागरिक दुनिया के किसी भी हिस्से में संकट में हो, राज्य सरकार उसकी सहायता के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सम्मान और हितों की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में राज्य सरकार केंद्र सरकार, विदेश मंत्रालय एवं संबंधित भारतीय मिशनों के साथ समन्वय स्थापित कर हरसंभव सहायता सुनिश्चित करती है।

दोनों युवकों की सुरक्षित वापसी के प्रयासों में यूकेडी के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी जी एवं समाजसेवी श्री रामदेव वर्मा जी ने भी परिवार के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा तथा सरकार एवं संबंधित अधिकारियों के स्तर पर समन्वय में सहयोग किया। दोनों भाइयों की सकुशल घर वापसी पर परिजनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी, विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावास, राज्य सरकार के अधिकारियों एवं इस प्रयास में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: फांसी से उम्रकैद तक... कैथल की 7 साल की बच्ची के रेप-मर्डर केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Haryana News: हरियाणा के कैथल में 7 साल की बच्ची के रेप और हत्या के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दोषी पवन उर्फ मोनी की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया है। हालांकि, कोर्ट ने सजा में बेहद कड़ी शर्तें लगाई हैं। दोषी को कम से कम 50 साल की वास्तविक सजा पूरी करनी होगी। इसके अलावा उस पर 73 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है, जिसकी राशि पीड़ित परिवार को मुआवजे के तौर पर दी जाएगी।

यूपी के गाजीपुर में 1991 के मारपीट केस में 35 साल बाद आया फैसला, 4 रिटायर्ड पुलिसकर्मियों को 3 साल की सजा

UP News: यूपी के गाजीपुर में 35 साल पुराने पुलिस मारपीट के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट संजय कुमार लाल की अदालत ने चार रिटायर्ड पुलिसकर्मियों को दोषी करार देते हुए तीन-तीन साल की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक दोषी पर एक लाख छह हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। दोषसिद्धि के बाद चारों को जिला जेल भेज दिया गया।पूरा मामला वर्ष 1991 का है। 14 अप्रैल को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक कुबेरनाथ सिंह के साथ तत्कालीन मरदह थाने की पुलिस द्वारा कथित मारपीट कर घायल करने का आरोप लगा था।

Uttarakhand News: सीएम मुख्यमंत्री धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार

Uttarakhand News: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल अग्निकांड प्रकरण में कानूनी प्रक्रियाओं का सामना कर रहे उत्तराखण्ड निवासी शेफ केशव नेगी ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें सहयोग एवं संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast