Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: सीएम मुख्यमंत्री धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार

Uttarakhand News: सीएम मुख्यमंत्री धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार

Uttarakhand News: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल अग्निकांड प्रकरण में कानूनी प्रक्रियाओं का सामना कर रहे उत्तराखण्ड निवासी शेफ केशव नेगी ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें सहयोग एवं संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री धामी ने नेगी का कुशलक्षेम जाना और उन्हें आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार राज्य के प्रत्येक नागरिक के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की घड़ी में सरकार का दायित्व है कि वह अपने नागरिकों का मनोबल बढ़ाए और उन्हें न्यायोचित सहायता उपलब्ध कराए। उन्होंने अधिकारियों को भी ऐसे मामलों में आवश्यक समन्वय बनाए रखते हुए यथासंभव सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इससे पूर्व केशव नेगी से दूरभाष पर वार्ता कर उनका हालचाल जाना था तथा उन्हें भरोसा दिलाया था कि प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री धामी ने इस संबंध में दिल्ली की मुख्यमंत्री से भी बात की थी। मुख्यमंत्री के इस सहयोग और संवेदनशील पहल के प्रति नेगी ने आज परिवार सहित भेंट कर पुन अपना आभार व्यक्त किया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जगतार सिंह हावारा को 10 दिन की पैरोल की सिफारिश, CM भगवंत मान बोले- मां की हालत गंभीर

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को राज्यपाल से मुलाकात कर मानवीय आधार पर जगतार सिंह हावारा की 10 दिन की पैरोल की सिफारिश की।

Haryana News: यमुनानगर में बड़ा हादसा, 250 साल पुराने राजा जी महल की दीवार मकान पर गिरी, दंपती घायल

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर के बुड़िआ क्षेत्र की राजाजी गली में स्थित करीब 250 साल पुराने ऐतिहासिक राजा जी महल का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। महल की विशाल दीवार गली में और सामने बने एक मकान पर जा गिरी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast