Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून में उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव कराए जाने की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि राज्य में फिलहाल समय से पहले चुनाव कराने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं है और न ही ऐसी कोई तैयारी चल रही है।
मुख्यमंत्री धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें किसी भी स्तर पर जल्द चुनाव कराए जाने की जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस संबंध में अब तक कोई औपचारिक फैसला या सूचना जारी नहीं हुई है। सीएम धामी ने कहा कि चुनाव कराना पूरी तरह निर्वाचन आयोग के अधिकार क्षेत्र का विषय है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जो भी निर्णय लेगा, उसका सभी को पालन करना होगा। लेकिन अभी तक ऐसी कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।
Also read: Uttarakhand News: उत्तराखंड में मानसून की तैयारी तेज, CM धामी ने आपदा प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश
अफवाहों पर सीएम धामी ने लगाया विराम
आपत बता दें कि हाल के दिनों में उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव कराए जाने को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद इन अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है।