Search KhabarFast

Press ESC to close

Punjab News: पंजाब के पटियाला में गोल्डी गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, फायरिंग के बाद 2 गैंगस्टर गिरफ्तार

Punjab News: पंजाब के पटियाला में गोल्डी गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, फायरिंग के बाद 2 गैंगस्टर गिरफ्तार

Patiala Encounter: पंजाब के पटियाला में पुलिस और गोल्डी बराड़ गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की कार्रवाई के दौरान हुई इस मुठभेड़ में दो गैंगस्टरों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया है, जबकि जवाबी फायरिंग में एक आरोपी को गोली लगी है।

पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले राजपुरा में एक प्रॉपर्टी डीलर की दुकान पर फायरिंग की घटना हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों गैंग द्वारा सोशल मीडिया पर ली गई थी। इसके बाद गैंग की ओर से राजपुरा के कई राजनीतिक लोगों को धमकियां भी दी गई थीं। एसएसपी ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस लगातार आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

एक गैंगस्टर को लगी गोली

इसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की, जिसमें एक गैंगस्टर को गोली लगी। मौके से पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से हथियार और एक बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल भी बरामद की है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की आपराधिक गतिविधियों में शामिल किसी भी गैंगस्टर को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सिरमौर में बड़ा सड़क हादसा...शोक में जा रही बोलेरो खाई में गिरी, 4 की मौत; 9 घायल

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। संगड़ाह क्षेत्र के गत्तलोग के पास शोक में जा रही एक बोलेरो कैंपर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

Uttarakhand News: CM धामी ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की, हर घर जल का लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण परिवारों तक नल से जल की पहुंच एवं सत्यापन, जल गुणवत्ता, वित्तीय प्रबंधन तथा योजनाओं के नियमित संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

Uttrakhand News:सीएम धामी ने विकास योजनाओं पर दिया जोर, निर्माण कार्यों के लिए 7 करोड़ रुपए की मिली वित्तीय स्वीकृति

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के अन्तर्गत एंचोली जाख मोटर मार्ग में मोती मार्ग प्रवेश द्वार के निर्माण किये जाने हेतु ₹ 8.93 लाख, जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में सेलागाड से कोटकेन्द्री तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast