Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mousam 3 July 2026: 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, तेज रफतार से आंधी-तूफान की संभावना

Kal Ka Mousam 3 July 2026: 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, तेज रफतार से आंधी-तूफान की संभावना

Kal Ka Mousam 3 July 2026: देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कई राज्यों में मानसून सक्रिय हो चुका है, जिससे तेज बारिश और आंधी का दौर शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 3 जुलाई को उत्तर, पूर्व और पश्चिम भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, कुछ इलाकों में मौसम साफ रहने के भी आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून और मजबूत होगा। साथ ही उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी ओडिशा तट के पास कम दबाव का क्षेत्र बनने से कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और केरल समेत कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

दिल्ली में तेज बारिश की संभावना 

दिल्ली-एनसीआर में 3 जुलाई की सुबह तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। यहां 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन जलभराव और ट्रैफिक जाम की परेशानी भी बढ़ सकती है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, बुलंदशहर, इटावा, फिरोजाबाद, बांदा, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, वाराणसी, महाराजगंज, कानपुर और शाहजहांपुर में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

बिहार में येलो अलर्ट जारी

बिहार के भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, बक्सर, जमुई, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, बांका, अररिया, किशनगंज, खगड़िया और मुंगेर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

इन राज्यों को दी गई चेतावनी

झारखंड के रांची, दुमका, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, जमशेदपुर, रामगढ़, खूंटी, गुमला और सिमडेगा समेत कई जिलों में 3 से 5 जुलाई के बीच भारी बारिश का अनुमान है। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में भी तेज बारिश और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि कुछ राज्यों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

मौसम विभाग ने की लोगों से अपील 

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। तेज आंधी और बारिश के समय पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर भवनों से दूर रहने की सलाह दी गई है। किसानों को भी मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने और फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून अब धीरे-धीरे पूरे देश में सक्रिय हो रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। लोगों को यात्रा से पहले स्थानीय मौसम अपडेट जरूर देखना चाहिए और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। 

Also read: Delhi News: दिल्ली के डिस्कॉम्स का होगा CAG ऑडिट, ऊर्जा मंत्री आशीष सूद बोले- पारदर्शिता की नई शुरुआत

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 25 August 2026: 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 25 August 2026: देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग आईएमडी ने 25 अगस्त को कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

ब्राजील कैसे बना चीनी का सबसे बड़ा बाजार, 150 देशों में होती है सप्लाई; भारत कितने नंबर पर

Sugar Production:देशभर में बढ़ती चीनी की कीमत ने लोगों को हैरान कर दिया है। लगभग पिछले कुछ महीनों में चीनी के दाम 24 फीसदी बढ़ गए है। कई जगहों पर चीनी के दाम 70 रुपए प्रति किलो है। अचानक बढ़ी चीनी की कीमत के पीछे अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। इस बीच ब्राजील से चीनी की पहली खेप 15 अक्टूबर ततक भारत आएगी।

उम्मीदवार के लिए बड़ा मौका...UPSC ने निकाली केंद्र सरकार में 80 पदों पर सीधी भर्ती, यहां देखें आवेदन से जुड़ी डिटेल्स

UPSC Direct Recruitment: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सोमवार को केंद्र सरकार में 80 पदों पर ‘सीधी भर्ती’ के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए। इच्छुक उम्मीदवार 22 अगस्त से 11 सितंबर तक ऑनलाइन भर्ती आवेदन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast