Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: टनल हादसे के बाद एक्शन में CM धामी, चमोली पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा

Uttarakhand News: टनल हादसे के बाद एक्शन में CM धामी, चमोली पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा

Uttarakhand News:उत्तराखंड के चमोली में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां हाइड्रो डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (THDC) की निर्माणाधीन सुंरग में पानी और मलबा घुसने से कई मजदूर फंस गए। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। बेहद खराब मौसम के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीपलकोटी पहुंचे। प्रतिकूल मौसम के कारण हेलीकॉप्टर की लैंडिंग भी बेहद मुश्किल परिस्थितियों में हो सकी। मुख्यमंत्री टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री मौके पर मौजूद प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ सहित सभी संबंधित एजेंसियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत मुख्यमंत्री रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी एजेंसियां युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं।

राहत और बचाव अभियान लगातार जारी

जानकारी के मुताबिक, मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना के बाद जिला प्रशासन की ओर से रातभर राहत और बचाव अभियान लगातार जारी रहा। जिलाधिकारी गौरव कुमार स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहकर रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं। टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के टीआरटी टनल की लंबाई लगभग 3 किलोमीटर है। टनल के लगभग 1.50 किलोमीटर हिस्से में भूधंसाव के कारण मलबा एवं पानी आने की स्थिति उत्पन्न हुई है। इसके चलते टनल में कार्यरत कुछ लोग अंदर फंस गए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में दर्दनाक हादसा, बस और कंटेनर की टक्कर में 14 यात्री घायल

Rewari Road Accident: हरियाणा के रेवाड़ी में एक दर्दनाक सड़क हो गया। जहां एक बस और कंटेनर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में करीब 14 यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुसिल की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्तपाल में भर्ती करा दिया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस हादसे की जांच में जुट गई।

हरियाणा के यमुनानगर में घर की बत्ती बुझाकर घुसे हत्यारे! स्टार्च मिल कर्मचारी की मां को उतारा मौत के घाट

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में एक बार फिर सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। स्टार्च मिल कर्मचारी की मां की घर में अकेले होने के दौरान तेजधार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि वारदात से पहले घर की लाइट बंद थी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस की कई टीमें मामले की जांच में जुटी हैं।

Uttarakhand News: चमोली टनल हादसे में 22 में 19 कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकले, 3 अब भी फंसे; CM धामी ने लिया जायजा

Uttarakhand News: उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में बीती रात जहां हाइड्रो डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (THDC) की निर्माणाधीन सुंरग में पानी और मलबा घुसने से कई मजदूर फंस गए। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीपलकोटी पहुंचे। मुख्यमंत्री टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का निरीक्षण किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast