Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: CM धामी के जन्मोत्सव पर नेहा शर्मा ने कराया सुंदरकांड पाठ, बालाजी धाम में गूंजे भजन-कीर्तन

Uttarakhand News: CM धामी के जन्मोत्सव पर नेहा शर्मा ने कराया सुंदरकांड पाठ, बालाजी धाम में गूंजे भजन-कीर्तन

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर त्रिकोण संस्था की निदेशक एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नेहा शर्मा द्वारा सहसपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित बालाजी धाम मंदिर, झाझरा में सुंदरकांड पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन करवाया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया। इसके पश्चात कीर्तन मंडली द्वारा प्रभु श्रीराम और हनुमान जी के भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई, जिससे संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मीता सिंह, प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर, हंसा धामी, सुनीता तिवारी, महिपाल द्योपा जी, मीनू, सभासद किरण पंवार एवं कुसुमलता पंवार सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति, त्रिकोण संस्था परिवार के सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

त्रिकोण संस्था की निदेशक नेहा शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का जनसेवा के प्रति समर्पण, दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड विकास, सुशासन, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। प्रभु श्रीराम, हनुमान जी और बाबा केदारनाथ से मेरी प्रार्थना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं असीम ऊर्जा प्रदान करें, ताकि वे इसी निष्ठा और संकल्प के साथ उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते रहें।

सभी श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी जीवन एवं सफल नेतृत्व की मंगलकामना की। साथ ही उत्तराखंड की सुख-समृद्धि, शांति एवं निरंतर प्रगति के लिए विशेष प्रार्थना की गई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:CM धामी के जन्मदिन पर भीमताल में रक्तदान शिविर, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनीं जनता की समस्याएं

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर भीमताल ब्लॉक के रामलीला मैदान में रक्तदान शिविर और बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भीमताल विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में किया गया। रक्तदान शिविर में दर्जनों लोगों ने रक्तदान कर सामाजिक सेवा का संदेश दिया।

Uttrakhand News: PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी ने भेजा रुद्राक्ष का पौधा, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना

Uttrakhand News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहे वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी और उनकी पत्नी किरन सोनी ने उन्हें अनोखे अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। दंपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देववृक्ष रुद्राक्ष का पौधा उपहार के तौर पर डाक के माध्यम से भेजा और उनके स्वस्थ, निरोगी, दीर्घायु एवं सफल जीवन की मंगल कामना की।

Uttrakhand News:CM धामी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह, मंत्री-अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

Uttrakhand News:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार, 16 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास में दिनभर उत्साह और आत्मीयता का माहौल रहा। मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने के लिए प्रदेश सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और अधिकारी-कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast