Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बकाया भुगतान पर बड़ा अपडेट, जल्द जारी होगा मानदेय

Uttarakhand News: उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बकाया भुगतान पर बड़ा अपडेट, जल्द जारी होगा मानदेय

Uttarakhand News: उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लंबित मानदेय और आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन किराए को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव चंद्रेश यादव से मुलाकात कर दोनों मामलों पर विस्तृत चर्चा की।

रघुनाथ सिंह नेगी ने बताया कि प्रदेश की कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पिछले दो-तीन माह से मानदेय नहीं मिल पाया है, जिसके चलते वे आर्थिक परेशानियों का सामना कर रही हैं। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन मालिकों को भी करीब तीन माह का किराया नहीं मिला है, जिसके कारण वे लगातार कार्यकर्ताओं पर भुगतान के लिए दबाव बना रहे हैं।

नेगी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय और केंद्रों का किराया समय पर मिलना बेहद जरूरी है, क्योंकि बड़ी संख्या में महिलाएं इसी आय पर निर्भर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में विभागीय स्तर पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर हुई चर्चा के बाद उम्मीद है कि जल्द ही सभी लंबित भुगतान जारी कर दिए जाएंगे और आंगनबाड़ी वर्कर्स को राहत मिलेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: अंबाला में गैस सिलेंडर धमाके से मचा हड़कंप, घर की दीवार गिरी, मची अफरा-तफरी

Haryana News: हरियाणा के अंबाला जिले के साहा इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। केसरी रेलवे स्टेशन के पास एक घर की रसोई में गैस लीक होने के बाद हुए भीषण धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। खाना गर्म करने के लिए जैसे ही युवक ने गैस जलाई, सिलेंडर का पाइप जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि रसोई की पक्की दीवार तक ढह गई और युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को पहले अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Haryana News: हिसार एयरपोर्ट पर पूर्व राज्यसभा सांसद के परिवार का चार्टर्ड प्लेन हादसे का शिकार, गलत रनवे पर हुई लैंडिंग

Haryana News: हरियाणा के हिसार  में एक बड़ा हादसा टल गया। जहां मुंबई से आ रहा एक चार्टर्ड प्लेन गलत रनवे पर लैंड होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया। बताया जा रहा है कि पायलट की लापरवाही के चलते विमान को चालू रनवे की जगह पास में बने बंद पड़े पुराने रनवे (अप्रोच रोड) पर उतार दिया गया।

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ में सनसनी, पिता ने दो बच्चों की हत्या कर फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर की ओमैक्स सिटी स्थित बीपीएल फ्लैट्स में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक किराए के फ्लैट से एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव बरामद हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast