Search KhabarFast

Press ESC to close

CJP प्रदर्शन के दौरान सरकार के फैसलों की UN ने की तारीफ, चीन-पाकिस्तान को लेकर जताई चिंता

CJP प्रदर्शन के दौरान सरकार के फैसलों की UN ने की तारीफ, चीन-पाकिस्तान को लेकर जताई चिंता

UN Appreciate India: दिल्ली में हाल ही में हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन ने देश-दुनिया में सुर्खियां बटोरीं। प्रदर्शन के दौरान सीजेपी की तीनों मांगों को केंद्र सरकार ने मान लिया था। अब छात्र आंदोलन के प्रति भारत सरकार के रुख का यूनाइटेड नेशन ने भी तारीफ की है।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने कहा कि युवा नेताओं के साथ बातचीत करना, बलपूर्वक आंदोलन को खत्म करने की तुलना में कहीं ज्यादा असरदार है। 7 सितंबर को एक संबोधन के दौरान तुर्क ने कहा कि भारत में हाल में हुए छात्र आंदोलन ने दिखाया कि सबसे अच्छी प्रतिक्रिया बातचीत है न कि बल का प्रयोग करना।

चीन और पाकिस्तान को लेकर जताई चिंता    

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख ने इस दौरान कई देशों के दमनकारी नीतियों को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन खत्म करन के लिए घातक बल का प्रयोग किया। आंदोलनकारियों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने चीन को लेकर भी गंभीर चिंता जाहिस की है। उन्होंने कहा कि वह वहां मानवाधिकारों की स्थिति को लेकर चिंतित है।

ईरान की दमनकारी नीति का विरोध

वोल्कर तुर्क ने अन्य देशों की भी आलोचना की है। उन्होंने ईरानी अधिकारियों पर दमन बढ़ाने का आरोप लगाया और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े आरोपों में मौत की सजा में हो रही बढ़ोतरी का जिक्र किया। उन्होंने निकारागुआ में विपक्षी दलों पर पाबंदियों, रूस में राजनीतिक विरोध को दबाने और अजरबैजान, जॉर्जिया, ट्यूनीशिया और युगांडा जैसे देश में मीडिया की आजादी पर बढ़ रही पाबंदियों की तरफ भी इशारा किया।       

Also read: 'हमारे लिए भगवान समान...भारत की मदद से नेपाल बाढ़ पीड़ितों को राहत, लोगों को मिला आश्रय और इलाज; मैत्री भवन बना सहारा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया यूजर्स को मिलेगा बड़ा अधिकार, अब खुद चुन सकेंगे फीड का कंटेंट

ऑस्ट्रेलिया सरकार सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले लोगों को अपनी पसंद का कंटेंट चुनने का विकल्प देने की तैयारी कर रही है। मंगलवार को सरकार ने इससे जुड़े नए ड्राफ्ट कानून का प्रस्ताव रखा।

US-कनाडा के बीच ट्रेड वॉर बढ़ा...अमेरिकी उत्पादों पर लगा 50% टैरिफ, जानें क्या-क्या चीजें हुई महंगी

US-Canada Trade War: संयुक्त राज्य अमेरिका ने कनाडा के खिलाफ एक नई जंग का ऐलाल कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद कनाडा ने भी पलटवार करते हुए 700 से ज्यादा अमेरिकी उत्पादों पर 50 फीसदी तक टैरिफ लगा दिया है, तो 08 सितंबर मंगलवार से प्रभावी हो चुके हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast