10 September Ka Mausam: उत्तर से लेकर पश्चिम और पूर्व से लेकर दक्षिण भारत तक...देशभर के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। कई इलाकों में मानसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। जबकि पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) भी लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। इसी बीच, IMD ने कल 10 सितंबर के लिए तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार, देश के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तो चलिए जानते है देश के किन हिस्सों में बादल बरसने वाले हैं।
इन राज्यों में बरसेेगे बादल
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तरी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र में निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना बनी हुई है। जिस वजह से देश के कई राज्यों में हल्की से मध्यम और कुल इलाकों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने लगभग 24 राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा,पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, असम, नगालैंड, त्रिपुरा और मिजोरम शामिल हैं। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश के साथ भूस्खलन की चेतावनी जताई गई है। इस दौरान 60-70KMPH की रफ्तार से हवाएं भी चलेगी।
Also read: EPFO ने बदले PF Advance के नियम, बीमारी के लिए कितनी भी बार निकाल सकेंगे पैसा; जानें पूरी डीटेल
दिल्ली में कल 10 सितंबर का कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में मानसून की गतिविधि जारी है। IMD न कल के लिए राजधानी में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश का ये सिलसिला 14 सितंबर तक जारी रहने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तो वहीं, अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के दोनों हिस्से पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में बारिश का दौर रहेगा। IMD ने नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज जैसे कई जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। इस दौरान 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी।
बिहार में कल का मौसम
बिहार में बारिश जारी है। IMD ने पटना, सिवान, सारण,बक्सर, औरंगाबाद, सारण, दरभंगा, भोजपुर, समस्तीपुर, पूर्णिया, कटिहार जैसे कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।