Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले- आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान

Uttarakhand News: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले- आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान

Uttarakhand News: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित दिल्ली प्रेस समूह के फार्म एण्ड फूड कृषि सम्मान पुरस्कार–2026 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कृषि एवं उद्यानिकी के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को कृषि सम्मान पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

समारोह को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़ी फाइल पर हस्ताक्षर कर यह संदेश दिया कि किसानों का हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जहां सीमा पर तैनात जवानों की चिंता करते हैं, वहीं किसानों के कल्याण के लिए भी समान रूप से प्रतिबद्ध हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। उर्वरकों की खपत कम करने के उद्देश्य से राज्य में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही मिलेट्स, ड्रैगन फ्रूट, कीवी और सुगंधित पौधों की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है।

कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य के किसान नई तकनीकों को अपनाकर खेती में नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। किसानों को तीन लाख रुपये तक ब्याजमुक्त ऋण, कृषि यंत्रों के लिए फार्म मशीनरी बैंक, बागवानी, पॉलीहाउस, आधुनिक कृषि तकनीक, मुफ्त सिंचाई सुविधा तथा गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इन सभी प्रयासों का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, कृषि को आधुनिक बनाना तथा फल, सब्जी, अनाज, फूल एवं विशेष फसलों के उत्पादन में किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है।

इस अवसर पर दिल्ली प्रेस समूह के मुख्य संपादक परेश नाथ, कार्यकारी प्रकाशक अनंत नाथ, श्रुति जोशी, विभागीय अधिकारी तथा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: अमृतसर–टनकपुर एक्सप्रेस को मिला बनबसा में ठहराव, रेल मंत्री ने दी मंजूरी, सीएम ने बताया क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात

Uttarakhand News: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री के अनुरोध पर बनबसा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15093/15094 अमृतसर–टनकपुर एक्सप्रेस के ठहराव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री को आधिकारिक पत्र भेजकर जानकारी दी है। रेल मंत्री ने जनसुविधा के दृष्टिगत बनबसा रेलवे के संबंध में मुख्यमंत्री के सिफारिश पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए रेलवे ने बनबसा स्टेशन पर अमृतसर–टनकपुर एक्सप्रेस के नियमित ठहराव को मंजूरी दे दी है।

Uttarakhand News: उत्तरखंड में मतदाता सत्यापन अभियान तेज, 24 लाख मामलों में नोटिस जारी, जल्द होगी सुनवाई पूरी

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने गुरुवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस कर प्रदेश में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के सम्बंध में प्रेस कांफ्रेंस कर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस फेज में 24 लाख 30 हजार के सापेक्ष 20 लाख 27 हजार नोटिस मतदाताओं तक पंहुचा दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 14 जुलाई से 5 अगस्त तक दावे और आपत्तियों के फेज में अबतक फार्म 6 के 57 हजार, फार्म 7 के 22 हजार 668 एवं फार्म 8 के 26 हजार 145 आवेदन बीते 20 दिन में प्राप्त हो चुके हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast