Search KhabarFast

Press ESC to close

Gen-Z तक पहुंच बढ़ाने की कोशिश, विदेश मंत्रालय अब Snapchat पर हुआ एक्टिव

Gen-Z तक पहुंच बढ़ाने की कोशिश, विदेश मंत्रालय अब Snapchat पर हुआ एक्टिव

MEA on Snapchat: पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में हुए छात्रों के प्रदर्शन के बाद सरकार युवाओं, खासकर Gen-Z से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। इसी कड़ी में अब भारत का विदेश मंत्रालय (MEA) युवाओं के बीच लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म Snapchat पर भी आ गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “अब हम Snapchat पर भी हैं! हमें ऐड करें और खास कहानियों, अपडेट्स, दिलचस्प कंटेंट और बहुत कुछ के लिए हमसे जुड़े रहें। आइए Snap करें।”

युवाओं तक पहुंच बनाने की रणनीति

विदेश मंत्रालय का यह कदम युवाओं तक सीधे पहुंच बनाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। Snapchat खास तौर पर युवा वर्ग और Gen-Z के बीच काफी लोकप्रिय है, जहां छोटे वीडियो, स्टोरीज और क्रिएटिव कंटेंट के जरिए लोगों से जुड़ा जाता है। इससे पहले जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इंस्टाग्राम पर सक्रिय नजर आए थे। पीएम मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर युवाओं और छात्रों से बातचीत की थी। इसके बाद उन्होंने एक और वीडियो शेयर कर लोगों से मिले समर्थन और प्रतिक्रियाओं के लिए धन्यवाद दिया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने की थी युवाओं से जुड़ने की कोशिश

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने वीडियो में कहा था कि उन्हें लोगों की प्रतिक्रियाओं और सकारात्मक सुझावों से काफी प्रोत्साहन मिला है। उन्होंने युवाओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि लोगों का प्यार और जुड़ाव इसी तरह बना रहेगा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, “युवाओं का धन्यवाद, जिन्होंने कल मेरा वीडियो देखा और उस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।”

Snapchat पर सक्रिय हुए सरकार

सरकार अब सोशल मीडिया के जरिए युवाओं से संवाद बढ़ाने पर जोर दे रही है। खासकर इंस्टाग्राम, Snapchat जैसे प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय होकर सरकार नई पीढ़ी तक अपनी नीतियों, योजनाओं और संदेशों को पहुंचाने की कोशिश कर रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया पर युवाओं की बड़ी भागीदारी को देखते हुए राजनीतिक दल और सरकारी संस्थाएं भी अपनी डिजिटल रणनीति बदल रही हैं। पहले जहां सरकारी जानकारी वेबसाइट और पारंपरिक माध्यमों से पहुंचाई जाती थी, वहीं अब रील्स, शॉर्ट वीडियो और सोशल मीडिया स्टोरीज के जरिए युवाओं से जुड़ने पर फोकस किया जा रहा है।

Also read: Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश, 40-60KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD से जानें 07 अगस्त का मौसम

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: यूपी-बिहार और दिल्ली-NCR समेत 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कई हिस्सों में भारी बारिश के कहर से राहत मिल सकती है, तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, यूपी-बिहार, दिल्ली-NCR सहित 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 10 से 13 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 10 से 15 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Ranchi Protest: छात्रों के प्रदर्शन का दिखने लगा असर, JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा

JPSC Members Resigns: झारखंड में परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है। इस बीच झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के 3 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य सरकार की सिफारिश के आधार पर, झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के सदस्य अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हंसदा और जमाल अहमद के दिए गए इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

'जो खेलेगा वह खिलेगा', कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलवीरों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश

PM Modi Interacts With CWG Medalist:स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का अभूतवपूर्व प्रदर्शन देखने को मिला। जिसमें कुल 39 पदक भारी की झोली में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी 9 अगस्त को पीएम आवास पर इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक अपने नाम करने वाले मेडलिस्ट से मुलाकात

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast