Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हिसार के सूर्य नगर में डेयरी संचालक की हत्या के बाद बवाल, गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने लगाया 3 घंटे जाम

Haryana News: हिसार के सूर्य नगर में डेयरी संचालक की हत्या के बाद बवाल, गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने लगाया 3 घंटे जाम

Hisar Crime: हरियाणा के हिसार के सूर्य नगर में डेयरी संचालक की हत्या के मामले में हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिजनो और सूर्य नगर के लोगों ने जाम लगा दिया। गुस्साएं पीड़ित परिजनों ने हिसार के जिंदल चौक पर तीन घंटे तक जाम लगा दिया। इस दौरान लोग रोड पर दरी बिछा कर बैठ गए है इनमें काफी संखया में महिलाएं भी शामिल थी।

परिजनों ने मांग की जीवन की हत्या के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया। गुस्साए लोग सूर्य नगर सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए और हिसार के जिंदल चौक पर पहुचे और चौक पर दरी बिछा कर मैन रोड पर धरना दे दिया। एक तरफ महिलाएं भी रोड पर दरी बिठा कर बैठ गए । इसी दौरान लोगो ने पुलिस प्रशासन के प्रति अपनी भडास निकाली और पुलिस के खिलाफ जमकर नारे बाजे की। पीडित परिजन लगभग तीन घटे तक रोड परच बैठे रहे। इसी दौरान मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों स्थानीय लोगों को  समझाने का प्रयास किया परंतु पुलिस अधीक्षक की और मुख्य लोगो को बुलाया।

इसी दौरान ग्यारह लोगों की टीम पुलिस अधीक्षक से मिलने के लिए पहुची। शिष्टमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मांग है कि जल्द से जल्द हत्या आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस अधिकारी तरफ से आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा। पीड़ित परिजनो ने बताया कि दो नामजद और दस पंद्रह अन्य लोग हत्या में शामिल है। पीड़ित के पिता ने बिजेंद्र  बताया कि दो दिन तक अगर गिरफ्तारी नहीं होती दो दिन के बाद फिर से धरना दिया जाएगा। जब तक गिरफतारी नही होती तब तक मृतक जीवन की डैड़ बोडी का अंमित संस्कार नही किया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से हिसार जिदंल चौक पर भारी सखया में पुलिस बल तैनात किया गया साथ महिला पुलिस कर्मचारियो की डयूटिया लगाई गई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में शामिल होंगी पाठ्येतर गतिविधियां

Haryana News: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)  2020 को अधिक प्रभावी और व्यावहारिक रूप से लागू करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश में एक महत्वपूर्ण योजना की घोषणा की है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे छात्रों के सर्वांगीण (360-डिग्री) विकास को बढ़ावा देने के लिए एनसीसी (एनसीसी) एनएसएस (एनएसएस) खेल एवं योगासन, सांस्कृतिक गतिविधियां, युवा रेड क्रॉस, इनक्यूबेशन और आउटरीच गतिविधियों को स्नातक (यूजी) व स्नातकोत्तर (पीजी) शैक्षणिक ढांचे के तहत औपचारिक मान्यता प्रदान की गई है।

Haryana News: हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 2 नए स्वास्थ्य केंद्र खुलेंगे, 2 का हुआ अपग्रेडेशन

Haryana News: हरियाणा सरकार प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने दो मौजूदा सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को अपग्रेड करने और दो नए स्वास्थ्य संस्थान स्थापित करने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की है। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आमजन को उनके घर के नजदीक ही बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों को अपनी मंजूरी दी है।

MP News: इंदौर HC ने शाही मस्जिद कमेटी की अपील खारिज की, उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के काम पर रोक नहीं

Indore HC on Shahi Masjid: मध्य प्रदेश के उज्जैन शाही मस्जिद का मामला गरमाया हुआ है। मस्जिद के एक हिस्से को गिराए जाने के मामले में इंदौर हाईकोर्ट ने मुस्लिम समुदाय को झटका देते हुए शाही मस्जिद कमेटी द्वारा दायर अपील को खारिज कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast