Search KhabarFast

Press ESC to close

अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, CJP शुरू करेगी ‘क्या बोलती पब्लिक’ मुहिम; देशभर में जाकर लोगों की समस्याएं जानेगी पार्टी

अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, CJP शुरू करेगी ‘क्या बोलती पब्लिक’ मुहिम; देशभर में जाकर लोगों की समस्याएं जानेगी पार्टी

Kya Bolti Public: कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) अब देशभर में लोगों से जुड़ने के लिए एक नई मुहिम शुरू करने जा रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार को बताया कि अगले महीने से ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के जरिए पार्टी देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर लोगों से बातचीत करेगी और उनकी समस्याओं को समझेगी। अभिजीत दीपके ने यह जानकारी महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस CJP की कोर टीम की बैठक खत्म होने के बाद हुई। पार्टी की कोर टीम की बैठक 5 अगस्त से दीपके के आवास पर चल रही थी? 

क्या है अभियान का उद्देश्य?

दीपके ने कहा कि ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान के दौरान यह जानने की कोशिश की जाएगी कि देश की मौजूदा स्थिति को लेकर आम लोगों की क्या राय है और उन्हें किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने छात्र आंदोलन को लेकर कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के आंदोलन की बड़ी उपलब्धि है। दीपके ने दावा किया कि पिछले 10-12 वर्षों में सरकार ने लोगों के बीच जो डर पैदा किया था, वह अब खत्म हो गया है।

सड़कों पर आएंगे लोग

उन्होंने कहा कि अब लोग अपनी आवाज उठाने के लिए सड़कों पर आएंगे। आज लोगों ने एक व्यक्ति के इस्तीफे की मांग की है, कल वे दूसरे लोगों से भी जवाब मांग सकते हैं। CJP प्रमुख ने आगे कहा कि उनकी पार्टी बाबासाहेब आंबेडकर, महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू के विकसित भारत के विचारों के आधार पर काम करेगी। उन्होंने कहा कि उनकी विचारधारा भारतीय संविधान के मूल सिद्धांतों पर आधारित है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास, प्रवक्ता आशुतोष रांका और पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

जंतर-मंतर पर CJP का आंदोलन 

गौरतलब है कि पिछले महीने दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के नेतृत्व में NEET पेपर लीक और परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन हुआ था। इस आंदोलन में छात्रों के साथ-साथ बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं ने भी हिस्सा लिया था। अभिजीत दीपके ने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ छात्रों का नहीं था, बल्कि रोजगार और बेहतर भविष्य की चिंता कर रहे युवाओं की आवाज भी थी। अब ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान के जरिए पार्टी देश के लोगों से सीधे संवाद करने की तैयारी कर रही है।

Also read: Gen-Z तक पहुंच बढ़ाने की कोशिश, विदेश मंत्रालय अब Snapchat पर हुआ एक्टिव

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: यूपी-बिहार और दिल्ली-NCR समेत 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कई हिस्सों में भारी बारिश के कहर से राहत मिल सकती है, तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, यूपी-बिहार, दिल्ली-NCR सहित 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 10 से 13 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 10 से 15 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Ranchi Protest: छात्रों के प्रदर्शन का दिखने लगा असर, JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा

JPSC Members Resigns: झारखंड में परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है। इस बीच झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के 3 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य सरकार की सिफारिश के आधार पर, झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के सदस्य अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हंसदा और जमाल अहमद के दिए गए इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

'जो खेलेगा वह खिलेगा', कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलवीरों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश

PM Modi Interacts With CWG Medalist:स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का अभूतवपूर्व प्रदर्शन देखने को मिला। जिसमें कुल 39 पदक भारी की झोली में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी 9 अगस्त को पीएम आवास पर इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक अपने नाम करने वाले मेडलिस्ट से मुलाकात

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast