Search KhabarFast

Press ESC to close

HIMACHAL News: चंबा में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, छह की मौत और चार गंभीर रूप से घायल

HIMACHAL News: चंबा में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, छह की मौत और चार गंभीर रूप से घायल

Himachal News: हिमाचल के चंबा के भटियात उपमंडल के ककीरा-लाहडू मार्ग पर इनोवा वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से इसमें सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलते ही बचाव दल और स्थानीय लोगों ने घायलों को मार्ग तक पहुंचाया ताकि इस दुर्घटना में घायल लोग बच सके। हादसा इतना दर्दनाक था कि इनमे कुछ लोग दुर्घटना होते ही उनकी मृत्यु हो गई और अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया है। मृतकों में पांच लोग गुजरात राज्य  और चालक मंडी जिला का वासी बताया गया है। यह सभी लोग धर्मशाला से डलहौजी घूमने आ रहे थे।

मरने वाले लोगों में

1.            ललित भाई फटनानी

2.            ममता बैन पत्नी ललित भाई फटनानी

3.            काजल पत्नी प्रियंक भोपानी

4.            प्रियंक भोपानी

5.            मास्टर दियांश पुत्र प्रियंक भोपानी

6.            जसवंत कुमार पुत्र  हरी सिंह

घायल व्यक्ति

1. मयंक ललित भाई फटनानी , उम्र 31 साल,पुत्र ललित भाई फटनानी  निवासी फ्लैट नम्बर 25, सिंधी कॉलोनी , नजदीक यूनियन बैंक, गोगा सर्किल , भावनगर, गुजरात

2. फोरम बैन मयंक फटनानी, उम्र 31 साल पत्नी मयंक ललित भाई फटनानी

3. मास्टर जियांश, उम्र  3 साल ,पुत्र. मयंक ललित भाई फटनानी

4. बेबी प्रियांशी,  उम्र 3 साल पुत्री . प्रियंक भोपानी .मृतकों में चालक के अलावा तीन पुरुष, दो महिला और एक बच्चा शामिल है। घायलों में दो बच्चे एक महिला और एक पुरुष को टांडा भेजा गया है।

वहीं पुलिस विभाग द्वारा  दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है ।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Cancer Medicine Price Cut: 9 नवंबर से सस्ती होंगी कैंसर की दवाएं, NPPA ने 543 ब्रांडों की कीमतें बदलीं

Cancer Medicine Price Cut:कैंसर के मरीजों और उनके परिवारों के लिए राहत की खबर है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 543 दवा ब्रांडों की कीमतों में संशोधन किया है। नई कीमतें 9 नवंबर 2026 से लागू होंगी। इस फैसले का उद्देश्य दवाओं पर अत्यधिक ट्रेड मार्जिन को नियंत्रित करना और मरीजों पर इलाज के खर्च का बोझ कम करना है।

Cyclone Arnab: चक्रवात अर्नब का कहर, 55 हजार लोग सुरक्षित निकाले, 3 की मौत, 39 NDRF टीमें तैनात

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में चक्रवात अर्नब के लैंडफॉल के बाद राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के DIG (ऑपरेशंस) एसएस सूदन के मुताबिक, चक्रवात के प्रभाव से पहले राज्य के निचले और तटीय इलाकों से 55,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) ने अब तक तीन लोगों की मौत की सूचना दी है।

अक्टूबर में किस दिन आएगी किसान सम्मान निधी योजना की 24वीं किस्त, समय से लेकर तारीख तक जानें यहां

PM Kishan Sammna 24TH Installment:अगर आप भी किसान सम्मान निधी की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो ये इंतजार आपकी खत्म होने वाली है। केंद्र सरकार 30 अक्टूबर तक पात्र किसानों के खाते में भेज सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast