Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: नालंदा बना क्राइम का गढ़? 24 घंटे में चार लोगों की हत्या, इलाके में दहशत

Bihar News: नालंदा बना क्राइम का गढ़? 24 घंटे में चार लोगों की हत्या, इलाके में दहशत

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा जिले में अपराध और संदिग्ध मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। महज 24 घंटे के भीतर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। ताजा मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के चक रसलपुर गांव का है, जहां डीटीओ कार्यालय के पीछे खेत से एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान मंसूरनगर इलाके के राजेश कुमार के रूप में हुई है।

परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया ड्रग्स ओवरडोज से मौत की बात कह रही है। परिजनों के मुताबिक राजेश कुमार ने वर्ष 2021 में बनौलिया गांव की रहने वाली सोनी कुमारी से प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि दोनों अलग-अलग समुदाय से थे, जिस कारण परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं थे। हालांकि शादी के बाद दोनों साथ रह रहे थे।हमलोगों को शक है कि राजेश की हत्या की गई है। उसके कान से खून निकल रहा था और शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।

Also read: सुल्तानगंज गोलीकांड के मुख्य आरोपी रामधनी यादव की पुलिस ने किया एनकाउंटर, तीन जवान घायल

जांच में जुटी पुलिस

वहीं मृतक की पत्नी सोनी कुमारी ने बताया कि उसने मंदिर में राजेश कुमार से शादी की थी और शादी के बाद हिंदू धर्म अपनाकर पति के साथ रह रही थी। उसने यह भी बताया कि राजेश पहले से ड्रग्स का सेवन करता था।हम दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की थी। शादी के बाद हम साथ रह रहे थे। मृतक के परिवार का आरोप है कि राजेश और उसकी पत्नी दोनों नशे के आदी थे। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टया मामला ड्रग्स के ओवरडोज से मौत का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: भविष्य के वैज्ञानिक तैयार करेगा हरियाणा, युवाओं के लिए शुरु किया ‘इंडिया स्पेस लैब’प्रोग्राम

हरियाणा सरकार ने युवाओं को भविष्य की तकनीक से जोड़ने के लिए एक बड़ी पहल शुरू की है। ‘इंडिया स्पेस लैब’ प्रोग्राम के जरिए छात्रों को स्पेस टेक्नोलॉजी और अंतरिक्ष विज्ञान की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को वैज्ञानिक सोच और आधुनिक तकनीक की ओर प्रेरित करना है, ताकि वे भविष्य में अंतरिक्ष अनुसंधान और तकनीकी क्षेत्र में अपना करियर बना सकें। यह योजना हरियाणा को टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

Uttarakhand News: पैदल कैंची धाम जा रहा युवक 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, हुई दर्दनाक मौत

Uttarakhand Road Accident: उत्तराखंड के नैनीताल के भवाली से कैंची धाम पैदल जा रहे एक युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को खाई से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast