Search KhabarFast

Press ESC to close

अनोखी जोड़ी के अनोखे फेरे, कैथल में प्रियंका-विक्रम की शादी बनी मिसाल, सोशल मीडिया पर छाई जोड़ी

अनोखी जोड़ी के अनोखे फेरे, कैथल में प्रियंका-विक्रम की शादी बनी मिसाल, सोशल मीडिया पर छाई जोड़ी

Haryana News: कहते हैं जोड़ियां रब बनाता है। ऐसी ही दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी हरियाणा के कैथल जिले के चांदना में देखने को मिली। दरअसल, चंदाना निवासी 3 फीट के विक्रम की शादी गांव में चर्चा का विषय बन गई। दरअसल, गांव वाले विक्रम को बौना कहकर पुकारते थे। 26 साल के विक्रम का कद छोटा होने के कारण लंबे समय तक शादी नहीं हो पा रही थी। परिवार ने पहले बड़े भाइयों की शादी को प्राथमिकता दी। बाद में विक्रम के लिए रिश्ता मिलना मुश्किल होता गया। रिश्तेदारों की मदद से जींद के हाट की 3 फीट की ही 25 साल की प्रियंका का रिश्ता तय हुआ। अब लोगों में विक्रम के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी है।

बुलेट बाइक पर लाया दुल्हन

विक्रम बुलेट बाइक पर दुल्हन को लेकर गांव पहुंचा। घर लौटते ही गांव के लोग नव-विवाहित जोड़े के स्वागत में जुट गए। किसी ने नाचकर खुशी जताई तो किसी ने उनके साथ सेल्फी ली। विक्रम के पिता दर्शन लाल ने कहा कि बेटे का घर बसने से परिवार की बड़ी चिंता खत्म हो गई है। गांव में यह शादी इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि लोगों ने इसे अलग नजर से नहीं, बल्कि खुशी के मौके के रूप में देखा।

 

लोगों का बुरा नहीं माना, कहा- यह गांव वालों का अपनापन है

विक्रम ने बताया कि वह जागरण मंडली में काम करता है। लोग उसे बौना-बौना कहते हैं, लेकिन वह इसे बुरा नहीं मानता। उसके मुताबिक यह गांव वालों का अपनापन है। भले ही लोग उन्हें इस नाम से पुकारते हों, लेकिन उनकी इज्जत भी करते हैं। वह भी गांव में सबसे प्रेम से बात करते हैं। उसने कहा कि अब उसे लगता है कि भगवान ने उसकी जोड़ी पहले से तय कर रखी थी। विक्रम ने बताया कि जब वह जागरण मंडली के कार्यक्रमों में जाता था तो पहले भी उसके रिश्ते की बात कार्यक्रमों में चलती रहती थी, लेकिन उस समय उसने शादी नहीं कराई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: नालंदा बना क्राइम का गढ़? 24 घंटे में चार लोगों की हत्या, इलाके में दहशत

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा जिले में अपराध और संदिग्ध मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। महज 24 घंटे के भीतर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। ताजा मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के चक रसलपुर गांव का है, जहां डीटीओ कार्यालय के पीछे खेत से एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान मंसूरनगर इलाके के राजेश कुमार के रूप में हुई है।

Uttarakhand News: पैदल कैंची धाम जा रहा युवक 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, हुई दर्दनाक मौत

Uttarakhand Road Accident: उत्तराखंड के नैनीताल के भवाली से कैंची धाम पैदल जा रहे एक युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को खाई से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast