Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: हल्द्वानी के टांडा रेंज में हाथी का हमला, दो की गई जान

Uttarakhand News: हल्द्वानी के टांडा रेंज में हाथी का हमला, दो की गई जान

Uttarakhand News: उत्तरखंड के हल्द्वानी के टांडा रेंज में लालकुआं से सटे जंगल में दो लोगों की हाथी के हमले में मौत हुई है, घटना जंगल के भीतर पहाड़ी खत्ते की है, जहां घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस और राजश्व की टीम मौके पर पहुंची, घटना की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं SDM लालकुआं रेखा कोहली ने बताया की वन विभाग और राजश्व की टीमें मौके पर गयी हैं, मुआवजे की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है, इसके अलावा घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र और गाँव के करीब वन विभाग की टीम को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिये गए हैं।

प्रभागीय वन अधिकारी उमेश चंद्र तिवारी के मुताबिक, देर रात हाथी के हमले में दो लोगों की मौत हो गई है। जिसमें एक व्यक्ति जो लोगों के खेतों में चोकीदारी करता था तथा झारखंड का निवासी है साथ ही दुसरा व्यक्ति जो विक्षिप्त बताया जा रहा है फिलहाल उसकी पहचान की जा रही है। मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। उन्होंने आश्वासन दिया है कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी।

Also read: टिहरी में भीषण हादसा, अंतिम संस्कार से लौट रहे ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिरी, 8 की मौत

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आ गया 'अभेद्य’, हरियाणा में अब जबरन वसूली पर लगेगी लगाम, जानें कैसे करता है काम

HARYANA NEWS: हरियाणा के सिरसा में डीएसपी मुख्यालय आदर्श दीप सिंह ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मीडिया से रूबरू होकर ‘अभेद्य’ मोबाइल एप के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि बढ़ते अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल की गई है।

फरीदाबाद में जमीन हड़पने का मामला आया सामने, आप नेता अमन गोयल हुए गिरफ्तार

फरीदाबाद में जमीन हड़पने और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के एक गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने आम आदमी पार्टी के व्यापार मंडल अध्यक्ष अमन गोयल को गिरफ्तार कर लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast