Search KhabarFast

Press ESC to close

8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ी खबर आई सामने, सैलरी और भत्तों में बढ़ोतरी पर हो रहा मंथन

8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ी खबर आई सामने, सैलरी और भत्तों में बढ़ोतरी पर हो रहा मंथन

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली में आयोग की तीन दिनों की अहम बैठक शुरू हो चुकी है, जिसमें केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। इस बैठक में खास तौर पर बेसिक सैलरी, फिटमेंट फैक्टर और महंगाई भत्ता (DA) को लेकर फैसले पर मंथन हो रहा है। दरअसल, जनवरी में 8वां वेतन आयोग का गठन किया गया था। आयोग को 18 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपनी है। इसी को ध्यान में रखते हुए आयोग ने जमीनी स्तर पर काम तेज कर दिया है और अलग-अलग राज्यों में बैठकों का सिलसिला जारी है।

30 अप्रैल तक चलेगी बैठक

मंगलवार से शुरू हुई ये बैठक 30 अप्रैल तक चलेगी। इससे पहले उत्तराखंड में भी इसी मुद्दे पर बैठक हो चुकी है, जहां कर्मचारियों की मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई थी। अब दिल्ली में हो रही इस बैठक में विभिन्न कर्मचारी संगठनों और यूनियनों के सुझाव लिए जा रहे हैं। बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़ाने पर खास जोर दिया जा रहा है। फिलहाल बेसिक पे 18,000 रुपये है, जिसे बढ़ाकर 69,000 रुपये करने का प्रस्ताव सामने आया है। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और अन्य भत्तों की भी समीक्षा की जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि मौजूदा समय में इन भत्तों में सुधार की जरूरत है।

परिवार की यूनिट को लेकर मांग 

इसके अलावा, NC-JCM की ड्राफ्टिंग कमेटी ने फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.833 करने की मांग रखी है। अगर यह मांग मान ली जाती है, तो कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। एक और अहम मांग परिवार की यूनिट को लेकर है। अभी तक 3 यूनिट की फैमिली के आधार पर भत्ते तय किए जाते हैं, लेकिन यूनियन ने इसे बढ़ाकर 5 यूनिट करने की मांग की है। अगर यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो कर्मचारियों को और ज्यादा फायदा मिल सकता है। अब सभी की नजर इस बैठक के नतीजों पर टिकी है, क्योंकि इससे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और सुविधाओं पर सीधा असर पड़ेगा। 

Also read: हरदोई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, मां गंगा के सानिध्य में ही रहा हूं- पीएम मोदी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर अमित शाह का बड़ा संदेश, बोले- युवाओं को नशे से बचाना सरकार की जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर देश के युवाओं को मादक पदार्थों के खतरे से बचाने के लिए सरकार के अटूट संकल्प पर जोर दिया।

अनन्या सिंह बनीं जीविका की नई अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, 22 साल की उम्र में बनी थीं IAS

बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'जीविका' को नई अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Additional CEO) मिल गई हैं। 2019 बैच की आईएएस अधिकारी अनन्या सिंह ने इस पद का कार्यभार संभाल लिया है।

Aaj Ka Mosam: उत्तर भारत की ओर बढ़ा मानसून, कई राज्यों में बारिश के आसार

देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। 24 जून तक मानसून दक्षिण गुजरात, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कई इलाकों में पहुंच चुका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast