Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: देहराखास में PG हॉस्टल के कमरे में 21 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

Uttarakhand News: देहराखास में PG हॉस्टल के कमरे में 21 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

Uttarakhand News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र देहराखास खास में एक दर्दनाक घटना समाने आई है। जहां एक 21 वर्षीय युवक ने पीजी हॉस्टल में अपने कमरे पर फांसी लगा ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

घटना को लेकर सीओ सिटी अंकित कंडारी ने बताया कि बीती मंगलवार रात करीब 8:00 बजे पुलिस को सूचना मिली थी, जिसके बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। जहां से युवक को महंत इंद्रेश अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। C O सिटी ने बताया कि पीजी हॉस्टल के कमरे में मृतक युवक सौरभ व उसका साथी प्रांजल रहा करते थे और ऐसे में जब प्रांजल कमरे में पहुंचा तो इस दौरान सौरभ ने अंदर से कमरा नहीं खोला। इसके बाद अंदर पहुंचने पर देखा कि चादर से सौरभ फंदे में लटका हुआ है।

बिहार के चंपारण का रहने वाला था मृतक

सीओ ने बताया कि मूल रूप से सौरभ चंपारण बिहार का रहने वाला है और उसके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। फिलहाल आत्महत्या की कोई वजह सामने नहीं आई है लेकिन आगे इसकी जांच जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के बीच अडिग खड़े 8 फीट के खड़े हनुमान, वजह जानने के लिए जुटेंगे इतिहासकार

उज्जैन के व्यस्त बड़ा सराफा बाजार में सड़क चौड़ीकरण के बीच 8 फीट ऊंची खड़े हनुमान की प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जिस मंदिर में यह प्रतिमा वर्षों से स्थापित थी, उसका ढांचा तो प्रशासन ने हटा दिया है।

Haryana News: हरियाणा सरकार ने खोला खजाना! CM सैनी ने एक साथ 1890 करोड़ रुपये की राशि की जारी

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को बड़ी सौगात देते हुए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से लाभ राशि उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की। चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 1890 करोड़ 16 लाख रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करते हुए प्रोएक्टिव मॉडल को अपनाया है। DBT के माध्यम से किया जा रहा यह भुगतान सरकार की पारदर्शिता और सुशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Haryana News: दिल्ली-NCR की हवा सुधारने में जुटी हरियाणा सरकार, यमुना एक्शन प्लान पर बड़ा अपडेट

Haryana News: हरियाणा में जल एवं वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए सीवेज एवं औद्योगिक अपशिष्ट उपचार, गांवों में अपशिष्ट जल प्रबंधन, बायोगैस, पराली प्रबंधन, वाहनों से होने वाले उत्सर्जन और हरित क्षेत्र बढ़ाने के कार्यों को गति दी जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast