Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा सरकार ने खोला खजाना! CM सैनी ने एक साथ 1890 करोड़ रुपये की राशि की जारी

Haryana News: हरियाणा सरकार ने खोला खजाना! CM सैनी ने एक साथ 1890 करोड़ रुपये की राशि की जारी

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को बड़ी सौगात देते हुए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से लाभ राशि उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की। चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 1890 करोड़ 16 लाख रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करते हुए प्रोएक्टिव मॉडल को अपनाया है। DBT के माध्यम से किया जा रहा यह भुगतान सरकार की पारदर्शिता और सुशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि आज 15 विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 35 लाख 6841 लाभार्थियों के खातों में 1129 करोड़ 5 लाख रुपये की राशि डाली गई है। इनमें वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांग भत्ता और अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन शामिल हैं। वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 11वीं किस्त भी जारी की। इस योजना के तहत 10 लाख 10 हजार लाभार्थी बहन-बेटियों के खातों में 212 करोड़ 16 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 किस्तों को मिलाकर अब तक इस योजना के तहत 2254 करोड़ 47 लाख रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।

दयालु योजना के तहत 4520 परिवारों को सहायता

मुख्यमंत्री ने बताया कि दयालु योजना के तहत 4 हजार 520 परिवारों को 168 करोड़ 13 लाख 21 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। इसमें दयालु योजना-2 के 70 परिवार भी शामिल हैं। आज जारी की गई राशि को मिलाकर अब तक दयालु योजना के तहत कुल 3320 करोड़ 61 लाख 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता जारी की जा चुकी है।

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की योजनाओं के तहत 311.25 करोड़ जारी

मुख्यमंत्री ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत 670 लाभार्थियों को 311.25 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी की। उन्होंने बताया कि पहले प्रोत्साहन राशि ई-कुबेर के माध्यम से जारी की जाती थी। अब प्रोत्साहन राशि का 50 प्रतिशत सात कार्य दिवसों के भीतर अग्रिम रूप से जारी किया जाएगा, जबकि शेष 50 प्रतिशत पात्र प्रोत्साहन राशि आवेदन की विस्तृत जांच पूरी होने के बाद 45 कार्य दिवसों के भीतर जारी की जाएगी।

मुख्यमंत्री के अनुसार, HEEP के तहत 539 लाभार्थियों को 45.44 करोड़ रुपये, LWR के तहत चार लाभार्थियों को 9.29 करोड़ रुपये और हरियाणा उद्यम एवं रोजगार नीति के तहत 16 लाभार्थियों को 144.16 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। इसके अलावा प्लग एंड प्ले योजना के तहत 10 लाभार्थियों को 24.53 करोड़ रुपये और आत्मनिर्भर टेक्सटाइल नीति के तहत 98 लाभार्थियों को 65.18 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं। इसी तरह PADMA योजना के तहत दो लाभार्थियों को 20.54 करोड़ रुपये, जबकि MSE क्लस्टर विकास कार्यक्रम के तहत एक क्लस्टर के विकास के लिए 2.11 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।

6177 किसानों को 49 करोड़ 89 लाख रुपये की भावांतर राशि

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि भावांतर भरपाई योजना के तहत 6177 किसानों को 49 करोड़ 89 लाख रुपये की भावांतर राशि जारी की गई है। यह राशि आलू, फूलगोभी और शहद के किसानों के लिए जारी की गई है। इसमें आलू की फसल के लिए 6012 किसानों को 48 करोड़ 9 लाख रुपये, फूलगोभी के लिए 99 किसानों को 46 लाख 76 हजार रुपये और शहद के लिए 66 किसानों को 1 करोड़ 32 लाख 73 हजार रुपये की राशि शामिल है।

आलू की राशि अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, यमुनानगर और पंचकूला के सब्जी उत्पादक किसानों को जारी की गई है। फूलगोभी की राशि अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर के सब्जी उत्पादक किसानों को दी गई है। वहीं, शहद की राशि अंबाला, भिवानी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, नारनौल, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और यमुनानगर के मधुमक्खी पालकों को जारी की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जारी की गई राशि को मिलाकर अब तक 45 हजार 764 किसानों को 246 करोड़ 95 लाख रुपये की राशि दी जा चुकी है।

हर घर हर गृहिणी योजना के तहत 5 लाख महिलाओं को सब्सिडी

मुख्यमंत्री ने बताया कि हर घर हर गृहिणी योजना के तहत 5 लाख बहनों के बैंक खातों में जुलाई माह की 19 करोड़ 68 लाख रुपये की सब्सिडी डाली गई है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 500 रुपये में गैस का सिलेंडर मिल रहा है। आज जारी की गई राशि को मिलाकर इस योजना के तहत अब तक कुल 359 करोड़ 82 लाख रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के बीच अडिग खड़े 8 फीट के खड़े हनुमान, वजह जानने के लिए जुटेंगे इतिहासकार

उज्जैन के व्यस्त बड़ा सराफा बाजार में सड़क चौड़ीकरण के बीच 8 फीट ऊंची खड़े हनुमान की प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जिस मंदिर में यह प्रतिमा वर्षों से स्थापित थी, उसका ढांचा तो प्रशासन ने हटा दिया है।

Haryana News: दिल्ली-NCR की हवा सुधारने में जुटी हरियाणा सरकार, यमुना एक्शन प्लान पर बड़ा अपडेट

Haryana News: हरियाणा में जल एवं वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए सीवेज एवं औद्योगिक अपशिष्ट उपचार, गांवों में अपशिष्ट जल प्रबंधन, बायोगैस, पराली प्रबंधन, वाहनों से होने वाले उत्सर्जन और हरित क्षेत्र बढ़ाने के कार्यों को गति दी जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast