Search KhabarFast

Press ESC to close

Atta Modak: घर पर बनाएं बप्पा के पसंदीदा आटा मावा मोदक, फटाफट नोट करें ये आसान-सी रेसिपी

Atta Modak: घर पर बनाएं बप्पा के पसंदीदा आटा मावा मोदक, फटाफट नोट करें ये आसान-सी रेसिपी

Bappa's favorite Atta-Mawa Modaks: गणपति बाप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया! अब से 4 दिन बाद देशभर में बाप्पा की गूंज सुनाई देने वाली है। इस साल 14 सितंबर 2026 सोमवार को बाप्पा का आगमन हो रहा है। यानी इस दिन गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान घरों को सजाकर बाप्पा की मूर्ति स्थापित की जाती है। लेकिन बाप्पा की फेवरेट मिठाई के बिना गणेश चतुर्थी का त्योहार अधूरा है। जैसे जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को माखन-मिश्री का भोग लगाया जाता है, ठीक वैसे ही गणेश चतुर्थी पर बाप्पा को मोदक का भोग लगाया जाता है।

वैसे तो आजकल बाजारोंं में आपको मोदकआसानी से मिल जाते है। तरहृ-तरह के फ्लेवर वाले मोदकों का ट्रेंड भी लोग फॉलो कर रहे हैं। लेकिन त्योहारों के समय मिठाईयों में मिलावट का सिलसिला बढ़ जाता है। दूध, पनीर, खोया जैसी सभी चीजों में मिलावट की जाती है। इसलिए कई लोग त्योहारों के समय बाहर की बजाय घरों में बनी मिठाई पसंद करते है। ऐसे में अगर आप गणेशोत्सव पर स्वादिष्ट और सेहतमंद मोदक बनाना चाहते है तो आप मैदा की जगह गेहूं के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि मैदा को सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता। तो चलिए गेहूं के आटे से बिने मोदक की रेसिपी जानते हैं।

Also read: Horoscope Today 10 September 2026, Aaj Ka Rashifal: मिथुन को मिलेंगे लाभ के संकेत, कर्क के प्रमोशन के योग; जानें कैसा रहेगा आज का दिन

गेहूं के आटे से मावा मोदक बनाने के लिए सामग्री लिस्ट

गेहूं का आटा: 1 कप
घी: 4 बड़े चम्मच
खोया: 1/2 कप 
चीनी पाउडर: 1/2 से 3/4 कप (स्वाद अनुसार)
दूध: 2-4 बड़े चम्मच (जरूरत पड़ने पर)
इलायची पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
कटे काजू, बादाम, पिस्ता: 2-3 बड़े चम्मच
नारियल बुरादा (वैकल्पिक): 1-2 बड़े चम्मच
केसर की कुछ पत्तियां (वैकल्पिक)

गेहूं के आटे से मावा मोदक बनाने की विधि

सबसे पहले कढ़ाई में घी गरम करें और आटा डालकर लगातार चलाते हुए भूनें। इस दौरान आंच धीमी रखें। 7-8 मिनट में आटे का रंग हल्का सुनहरा हो जाए और सौंधी-सी, अच्छी-सी खुशबू आने लगेगी। इसके बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ खोया डालें। जब ये दोनों मिश्रण अच्छी तरह से मिलने लगे, तब इसमें चीनी पाउडर, इलायची पाउडर, कटे काजू, बादाम, पिस्ता सब डालें और मिलाएं। अब गैस बंद कर दें। मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। अगर मिश्रण सूखा लगे तो थोड़ा गुनगुना दूध डालकर हाथ से अच्छी तरह मसल लें। मिश्रण नरम और बांधने लायक हो जाएगा। इसके बाद मिश्रण को मोदक का आकार दें। इसके लिए आप मोदक मोल्ड पर थोड़ा घी लगाएं और उसमें  मिश्रण भरें और अच्छी तरह दबाते हुए उसे बाहर निकाले। लीजिे तैयार है आपका गेहूं के आटे से बना मावा मोदक। इसके बाद पहले बाप्पा को भोग लगाए, फिर आप भी खाएं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 10 September 2026, Aaj Ka Rashifal: मिथुन को मिलेंगे लाभ के संकेत, कर्क के प्रमोशन के योग; जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Horoscope Today 10 September 2026, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। ग्रहों की चाल के अनुसार मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन शानदार रहेगा, जबकि सिंह राशि वालों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कर्क राशि के जातकों के लिए प्रमोशन या स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

पिठोरी अमावस्या कल, भूलकर भी न करें ये गलतियां, पितरों की नाराजगी से बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

पिठोरी अमावस्या 10 सितंबर यानी कल मनाई जाएगी। भाद्रपद महीने की अमावस्या का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast