Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: देहरादून में बारिश का कहर! कंदोली पुल के पास तेज बहाव में बही कार, 2 की मौत

Uttarakhand News: देहरादून में बारिश का कहर! कंदोली पुल के पास तेज बहाव में बही कार, 2 की मौत

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून के प्रेम नगर इलाके में पौंधा रोड पर कंदोली पुल के पास तेज जलधारा में कार बह जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती को बचा लिया गया। एसडीआरएफ के अनुसार, देर रात लोअर कंदोली क्षेत्र में कंदोली पुल के पास बारिश के पानी में एक एसयूवी के बह जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही, सहायक सब-इंस्पेक्टर सुरेश तोमर के नेतृत्व में डाकपत्थर से एसडीआरएफ की एक टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया और खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

एसडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया, "वाहन में तीन लोग सवार थे। जिसमें एक पुरुष और दो महिलाएं सवार थी। जब वह तेज जलधारा में बह गया। रात भर प्रतिकूल मौसम के बावजूद, खोज और बचाव कार्य लगातार जारी रहा। अभियान के दौरान, गुलशन बावेजा की बेटी सहज नाम की एक घायल महिला को घटना स्थल से लगभग दो किलोमीटर दूर से बचाया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।

अधिकारी ने कहा कि एसडीआरएफ टीम ने घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों में खोज जारी रखी और सभी आवश्यक बचाव अभियान चलाए। कठिन परिस्थितियों और तेज बारिश के बावजूद, एसडीआरएफ कर्मियों ने खोज और बचाव अभियान में पूरी रात लगातार काम किया।एसडीआरएफ ने टीम ने बाद में अन्य दो लोगों के शव बरामद किए, जिनकी पहचान राजस्थान के जयपुर निवासी 20 वर्षीय अक्षय और एक अज्ञात युवती के रूप में हुई है। अधिकारियों ने पुष्टि की कि शवों को आगे की कानूनी कार्यवाही और पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है। यह घटना उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर एसडीआरएफ को हाई अलर्ट पर रखे जाने के एक दिन बाद हुई है।

एसडीआरएफ कमांडेंट अर्पण यदुवंशी द्वारा राज्य भर में तैनात एसडीआरएफ टीमों की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए एक बैठक बुलाई गई, जिसमें सभी कंपनी कमांडरों ने भाग लिया। बैठक के दौरान, कमांडेंट ने कंपनी और टीम प्रभारी से उनके संबंधित तैनाती क्षेत्रों में मौसम की मौजूदा स्थिति और एसडीआरएफ टीमों की तैयारियों के बारे में जानकारी मांगी। उन्होंने सभी टीमों को निर्देश दिया कि वे बारिश के दौरान पूरी तरह से तैयार और सतर्क रहें और बचाव सामग्री और आवश्यक सुरक्षा उपकरणों से लैस रहें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: गोलियों की गूंज से दहल गया हरियाणा का हिसार, 4 जगह हुई फायरिंग; ईट-पत्थर भी बरसाए

Haryana News: हरियाणा के हिसार में सोमवार रात एक के बाद एक चार अलग-अलग जगहों पर फायरिंग की घटनाओं से इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के मुताबिक, 12 क्वार्टर की गली नंबर-9 और पड़ाव चौक स्थित शीतला माता मंदिर गली में गोलियां चलने की घटना सामने आई। इसके अलावा रात करीब 10 बजे सूर्य नगर और भारत नगर में भी फायरिंग की सूचना मिली है। हालांकि, इन दोनों घटनाओं को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

Haryana News: ‘गरीब विपक्ष के लिए वोट बैंक, हमारे लिए सिर का ताज’, CM सैनी का बड़ा बयान

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि विपक्ष को निगम का ‘फोबिया’ हो गया है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष के लिए HKRN का मतलब है ‘हाय, काला राज नहीं लाए’। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम नियमित भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक आवश्यक सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए बनाई गई एक पारदर्शी और व्यवस्थित वैकल्पिक व्यवस्था है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast