Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: गोलियों की गूंज से दहल गया हरियाणा का हिसार, 4 जगह हुई फायरिंग; ईट-पत्थर भी बरसाए

Haryana News: गोलियों की गूंज से दहल गया हरियाणा का हिसार, 4 जगह हुई फायरिंग; ईट-पत्थर भी बरसाए

Haryana News: हरियाणा के हिसार में सोमवार रात एक के बाद एक चार अलग-अलग जगहों पर फायरिंग की घटनाओं से इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के मुताबिक, 12 क्वार्टर की गली नंबर-9 और पड़ाव चौक स्थित शीतला माता मंदिर गली में गोलियां चलने की घटना सामने आई। इसके अलावा रात करीब 10 बजे सूर्य नगर और भारत नगर में भी फायरिंग की सूचना मिली है। हालांकि, इन दोनों घटनाओं को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, फायरिंग करने वाले युवक दो बाइकों पर सवार होकर आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवकों ने इलाके में गोलियां चलाईं और कुछ जगहों पर ईंट-पत्थर भी बरसाए। अचानक हुई फायरिंग से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकलने से भी डरने लगे।

रंजिश के चलते फायरिंग की आशंका

शुरुआती जानकारी में फायरिंग के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही वारदात की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोलियां चलने के बाद पुलिस की इमरजेंसी सेवा डायल 112 पर फोन करने का प्रयास किया गया, लेकिन कथित तौर पर फोन नहीं उठाया गया। लोगों ने यह भी बताया कि फायरिंग के बाद आरोपी युवक मौके से आसानी से फरार हो गए। लगातार कई स्थानों पर हुई गोलीबारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच, शहर में नाकाबंदी

घटना की सूचना मिलने के बाद बारह क्वार्टर चौकी इंचार्ज राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में पूरे शहर में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttar Pradesh News: लखनऊ यूनिवर्सिटी के सामने सड़क में बना गहरा गड्ढा, बाइक समेत समाया युवक

Uttar Pradesh News: भारी बारिश के कारण जगह-जगह सड़क धंसने की खबर सामने आ रही है। अब ताजा मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आया है। यहां लखनऊ यूनिवर्सिटी के सामने सड़क धंस गई। 10 से 12 फीट बने गड्ढे में एक बाइक सवार गिर गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हरियाणा के हथनीकुंड बैराज में बड़ा हादसा, सेना की एक्सरसाइज के दौरान नाव दुर्घटनाग्रस्त, कई जवान लापता

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर के हथनीकुंड बैराज क्षेत्र में सेना की एक्सरसाइज के दौरान यमुना नदी में बड़ा हादसा हो गया। बाढ़ बचाव की प्रैक्टिस के दौरान सेना की मोटर बोट डेंजर जोन की तरफ चली गई और तेज बहाव के बीच पलटकर नदी में डूब गई। हादसे के बाद एक से दो जवानों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि कुछ जवान तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि लापता जवान की तलाश जारी है।

हिमाचल की 9 से 12 ग्लेशियल झीलें गंभीर खतरे में, IIT मंडी की स्टडी में हुआ चौंका देने वाला खुलासा

Himachal News: हिमालयी क्षेत्र में तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर और बढ़ते जलवायु परिवर्तन के बीच हिमाचल प्रदेश की ग्लेशियल झीलों को लेकर चिंता बढ़ गई है। IIT मंडी के एक अध्ययन में राज्य की 2,000 से अधिक हिमनदी झीलों का विश्लेषण किया गया है, जिसमें कम से कम 9 से 12 झीलों को गंभीर स्थिति में वर्गीकृत किया गया है। शोध के मुताबिक, पिछले एक दशक में हिमाचल की कई ग्लेशियल झीलों के आकार में 30 से 60 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है, जिससे भविष्य में ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) और बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast