Search KhabarFast

Press ESC to close

Milk Price Hike: मुंबई में तबेले के दूध के दाम बढ़े, 1सितंबर से 102 रुपये लीटर मिल रहा मिल्क

Milk Price Hike: मुंबई में तबेले के दूध के दाम बढ़े, 1सितंबर से 102 रुपये लीटर मिल रहा मिल्क

Milk Price Hike: त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले मुंबई के लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। 1 सितंबर 2026 से मुंबई में तबेले के दूध की कीमत 9 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई है। अब ग्राहकों को तबेले का दूध 93 रुपये की जगह 102 रुपये प्रति लीटर खरीदना होगा। दूध की यह नई कीमत 1 सितंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेगी। दूध उत्पादकों का कहना है कि पिछले कुछ समय में दूध उत्पादन की लागत लगातार बढ़ रही है। पशुओं की कीमत बढ़ने के साथ उनके खाने और चारे के दाम भी बढ़ गए हैं। इसका सीधा असर डेयरी कारोबार पर पड़ा है। उत्पादकों के मुताबिक, अनाज, तूर चुनी और चना चुनी जैसे पशु आहार की कीमतों में करीब 25 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा खली और पशुओं के लिए इस्तेमाल होने वाली दूसरी जरूरी चीजें भी महंगी हो गई हैं।

क्या है दाम बढ़ने का कारण

दूध उत्पादकों का कहना है कि बढ़ती लागत के बीच पुरानी कीमत पर दूध बेचना उनके लिए मुश्किल हो रहा था। इसी वजह से उन्होंने दूध की कीमत में 9 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। नई दर लागू होने के बाद मुंबई में तबेले का दूध अब 102 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

किस पर पड़ा सीधा असर

इस बढ़ोतरी का सीधा असर उन परिवारों के घरेलू बजट पर पड़ेगा, जो रोजाना तबेले से दूध खरीदते हैं। खासकर त्योहारी सीजन में दूध और दूध से बने उत्पादों की मांग बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसे में परिवारों को पहले के मुकाबले ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। 

प्रशासन की कार्रवाई जारी

वहीं, दूध की गुणवत्ता और सप्लाई को लेकर भी प्रशासन की कार्रवाई जारी है। कई यूनिटों को सील किया गया है और कुछ मामलों में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य में एनालॉग और नॉन-डेयरी उत्पादों के उत्पादन पर रोक लगाने का आदेश भी दिया गया है।

डिजिटल निगरानी की तैयारी

इसके साथ ही FDA दूध की सप्लाई चेन की डिजिटल निगरानी की तैयारी कर रहा है। इसके जरिए दूध संग्रह और पशुओं की संख्या से जुड़े आंकड़ों पर नजर रखी जाएगी, ताकि दूध उत्पादन में किसी भी असामान्य बढ़ोतरी का समय रहते पता लगाया जा सके।

Also read: GDP Growth: 7.8% विकास दर पर PM मोदी का बड़ा बयान, बोले- ‘पूरा देश खुशी से भरा’

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

GDP Growth: 7.8% विकास दर पर PM मोदी का बड़ा बयान, बोले- ‘पूरा देश खुशी से भरा’

GDP Growth: भारत की अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को 7.8 फीसदी की विकास दर हासिल करने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि यह उपलब्धि देश की सामूहिक ताकत, लोगों के संकल्प और मेहनत को दर्शाती है।

50 साल बाद खत्म होने वाली है दुनिया? एलन मस्क ने तबाही से पहले लोगों को किया अलर्ट

Elon Musk Alerts: नेपाल में आई बाढ़, जापान-वेनेजुएला में भूकंप के झटकों से हुई तबाही ने हर किसी को हैरान कर दिया है। प्रकृति की चाल को देखकर लोगों के बीच चिंता बढ़ गई है। इसी को देखते हुए टेस्ला और स्पेश एक्स के सीईओ एलन मस्क ने चेतावनी दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast