Search KhabarFast

Press ESC to close

कोचिंग विवाद में फंसे खान सर, FIR दर्ज होने की संभावना; पटना पुलिस की जांच तेज

कोचिंग विवाद में फंसे खान सर, FIR दर्ज होने की संभावना; पटना पुलिस की जांच तेज

Khan Sir Coaching Firing: पटना में मशहूर शिक्षक फैसल खान, जिन्हें ‘खान सर’ के नाम से जाना जाता है, एक कोचिंग विवाद को लेकर जांच के घेरे में आ गए हैं। इस मामले में पटना पुलिस द्वारा उनके खिलाफ FIR दर्ज किए जाने की संभावना जताई जा रही है। यह कार्रवाई उनके कोचिंग सेंटर से जुड़े गार्ड द्वारा गोली चलाने की घटना के बाद हो सकती है। जानकारी के अनुसार, हाल ही में खान सर ने दावा किया था कि उनके कोचिंग सेंटर के गार्ड के साथ मारपीट की गई थी और शुरुआती बयान में उन्होंने गोली चलने की बात भी कही थी। हालांकि बाद में उन्होंने अपने इस बयान से पीछे हटते हुए स्थिति को बदल दिया। इसके बाद मामला और भी गंभीर हो गया।

दो निजी बॉडीगार्ड को गिरफ्तार

इसी मामले में बुधवार को पटना पुलिस ने खान सर के दो निजी बॉडीगार्ड को गिरफ्तार किया है। इससे पहले दोनों को हिरासत में लिया गया था, लेकिन जांच के बाद उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, ज्ञान बिंदु कोचिंग की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें खान सर के गार्ड द्वारा गोली चलाने का दावा किया गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच की रफ्तार और तेज कर दी है। वीडियो को भी सबूत के तौर पर जांच में शामिल किया गया है।

सभी पक्षों से पूछताछ जारी

मंगलवार रात को इस पूरे मामले ने तब तूल पकड़ा जब करीब 15 से 20 लोगों ने कथित तौर पर खान सर के कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़ की और परिसर पर पथराव किया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी और माहौल तनावपूर्ण हो गया था। पटना पुलिस का कहना है कि सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े सभी वीडियो, बयान और सबूतों की जांच की जा रही है। अगर जांच में कोई गड़बड़ी या कानून उल्लंघन सामने आता है, तो आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले में खान सर की भूमिका की भी जांच की जा रही है और FIR दर्ज करने की प्रक्रिया पर विचार चल रहा है। इस घटना ने शिक्षा जगत और सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा पैदा कर दी है। 

Also read: बिहार के मुजफ्फरपुर के अस्पताल में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana: हरियाणा में कांग्रेस MLA के पति ने थामा भाजपा का दामन, CM नायब सैनी ने कराई जॉइनिंग

Haryana News: हरियाणा के साढौरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक रेनू बाला के पति और इंजीनियर ऋषिपाल शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने व्यासपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

हरियाणा के फरीदाबाद में आंधी बनी काल, 200 मीटर दौड़कर गिरी भारी क्रेन, हाईवे पर 3 लोगों की मौत

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने वाले निर्माणाधीन ग्रीन हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे का वीडियो सामने आया है। वीडियो में हादसे की पूरी तस्वीर कैद हुई है, जिसमें तेज आंधी के दौरान एक विशाल गैंट्री क्रेन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर तक आगे बढ़ती दिखाई दे रही है और फिर अचानक भरभराकर जमीन पर गिर जाती है।

Haryana news : हरियाणा में अवैध कब्जों पर चला पीला पंजा, सरकार ने की बड़ी कार्रवाई

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के गुरुग्राम प्रशासन ने अवैध कब्जों, भूमि माफियाओं और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast