Chamoli Crime News: कुछ दिनों पहले अलकनंदा नदी में बहकर आये सूरज पुरोहित की हत्या के आरोपी नरेंद्र तोपाल को चमोली पुलिस ने घटना में शामिल एक कार सहित मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी चमोली ने घटमा का खुलासा करते हुए बताया कि नरेंद्र तोपाल ने सूरज से दस हजार रुपये उधार लिए थे। जिस वजह से नरेन्द्र तोपाल ने उसकी हत्या कर दी, घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को आईजी गढ़वाल ने पांच हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है । मृतक सूरज पुरोहित चमोली जिले के बमोथ गांव का रहने वाला था।
10 मार्च को लंगासू पुकिस चौकी के समीप अलकनन्दा नदी में बहकर आये एक शव को पुलिस ने बरामद किया, शव के हाथ पर सूरज पुरोहित लिखा हुआ था। पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए पुलिस टीम का गठन किया। 23 मार्च को मृतक सूरज पुरोहित की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने कर्णप्रयाग थाने में मामला दर्ज किया। एसपी चमोली ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि सूरज पुरोहित नंदप्रयाग में नरेंद्र तोपाल के होटल में काम करता था, नरेन्द्र तोपाल ने सूरज पुरोहित से दस हजार रुपये कर्ज लिए थे, जिस पर बार बार दोनों को लड़ाई होती थी। 16 फरवरी को नरेंद्र तोपाल ने सूरज को नंदप्रयाग में एक कमरे में उसके सिर पर चोट मारी, जिससे सूरज बेहोश हो गया, नरेन्द्र तोपाल ने सूरज को सफेद रंग के एक बैग में बांधकर अलकनन्दा नदी में फेंक दिया।
Also read: Uttarakhand News: हल्द्वानी के टांडा रेंज में हाथी का हमला, दो की गई जान
हत्या में इस्तेमाल हुई कार बरामद
पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में शामिल एक कार को भी बरामद कर वाहन को सीज कर दिया है। एसपी चमोली ने बताया कि पुलिस टीम की इस सफलता पर आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने पांच हजार रुपये देने की घोषणा की है।